कला रत्न खोज के लिए होगी प्रतियोगिता 
बाड़मेर
राजस्थान युवा बोर्ड एवं खेल विभाग द्वारा युवा सांस्कृतिक खोज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें जिले की सांस्कृतिक युवा प्रतिभाओं को तराशने एवं तलाशने के लिए जल्द ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले में विभिन्न-16 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रत्येक ब्लाक वार 60 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। ये पांच दिसंबर को जिला स्तर पर भगवान महावीर टाउन हाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
येहोगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं : लोकनृत्य, लोक गायन, एकल गायन, हिन्दुस्तानी गायन, क्लासिकल डांस, कत्थक भरतनाट्यम, ओडिशी, चित्रकला, नाटक, आशु भाषण सहित 16 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही क्लासिकल स्टूमेंट सोलो सितार, बांसुरी, तबला, मृदंग, वीणा, हारमोनियम, गिटार, फड़, रम्मत, रावण हत्था तथा अलगोजा की प्रतियोगिताएं भी होंगी। 
युवासांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य : राज्यके युवाओं में विभिन्न कला, कलात्मक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को विकसित करना, प्रतिभाओं की खोज करना, कलाकारों को प्रोत्साहित करना एवं संबंधित कला में उनकी योग्यताओं में वृद्धि करना। राज्य के दुर्लभ एवं लुप्त कला को संवर्द्धन करना। युवाओं को नैतिक मूल्य के विकास के लिए सांस्कृतिक विरासत को समझने पर बल देना। पारंपरिक एवं ग्रामीण कलाओं का प्रसारित करना हैं। 
5दिसंबर तक होगा चयन : भारतस्काउट एवं गाइड की सीओ ज्योतिरानी महात्मा ने बताया कि युवा कला रत्न खोज की जिम्मेदारी भारत स्काउट एवं गाइड को दी गई हैं। जिले में पहले ब्लाक फिर जिला स्तर पर चयन होगा। यह समस्त कार्य 5 दिसंबर से पहले पूरा करवाना हैं। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top