सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी संक्रमण काल से गुजर रहे हैं: कविया
बाड़मेर 
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक पंचायत समिति के सभा भवन में हुई। जिलाध्यक्ष बन्नाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार सातवें वेतन आयोग को लागू करने पर कोई विचार नहीं कर रही। भावी रणनीति को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी संक्रमण काल से गुजर रहे हैं। सरकार के नकारात्मक रवैये से सभी संगठन परेशान है। उन्होंने कहा, अब समय गया है सभी संगठन एकजुट रहें। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के गुप्ता, सोहन डारा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष देरावरसिंह चौधरी, शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष भगवानाराम, ग्राम सेवक संघ के जिलाध्यक्ष तनदान, पंचायतीराज मंत्रालयिक संघ के चैनाराम, राजस्थान शारीरिक संघ के प्रेमाराम, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश सदस्य बाबूलाल संखलेचा, पशुपालन संघ के रतनलाल गौड़, पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष भैराराम चौधरी, राजस्थान शिक्षक संघ के बांकाराम सांजटा सहित कई संगठनों के मंत्री कर्मचारी नेता मौजूद रहे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top