प्रस्तुति के लिए बाड़मेर समेत नौ ज़िलों का चयन
बाड़मेर।
सरकारी योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकाधिक लोगांे को किस तरह लाभांवित किया जाए। इस दिशा मंे जिला कलक्टरांे ने किस तरह के प्रयास किए है। इन नवाचारांे का क्या परिणाम आया है। इसको लेकर 23 नवंबर से शुरू होने वाली जिला कलक्टर-एसपी कांफ्रेस मंे विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान जिला कलक्टर नवाचारांे को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि दूसरे जिलांे के कलक्टर भी इसको अपने जिलांे मंे अपना सके। बाड़मेर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा मनरेगा योजना को जिले मंे सफल बनाने के लिए उठाए गए कदमांे के बारे मंे प्रस्तुति देंगे।
अधिकारिक सूत्रांे के मुताबिक प्रदेश के 9 जिलांे के कलक्टर अपने नए आइडिया और थीम को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के दौरान 25 नवंबर को शेयर करेंगे। उन्हें अपना प्रजेंटेशन देने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया गया है। प्रजेंटेशन देने के लिए बाड़मेर, अलवर, अजमेर, चूरू, डूंगरपुर, झालावाड़, नागौर, राजसमंद और उदयपुर का चयन किया गया है। इस दौरान हर जिले के कलेक्टर किसी नए टापिक पर अपना प्रजेंटेशन देंगे, जिससे दूसरे जिलों के कलेक्टर भी उसे अपना सकें।
बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारांे को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लाइफ प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। इसके तहत विशेषकर महिलाआंे को हस्तशिल्प, सिलाई समेत विभिन्न ट्रेडस मंे प्रशिक्षण दिया गया है। सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ अपने परिवार का गुजारा चला रही है।
कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का प्रोग्राम
24 नवंबर को सचिवों का होगा प्रजेंटेशन 
25 नवंबर को नौ कलेक्टरों का प्रजेंटेशन 
26 नवंबर को सुबह एपी के लिए सेशन, लंच बाद कलेक्टर-एसपी का ज्वाइंट सेशन
जिला कलक्टर इन विषयों पर देंगे प्रजेंटेशनः
बाड़मेरः मनरेगा योजना को सफल बनाने के लिए किस तरह के नए कदम जिले में उठाए गए है। इसके बारे में कलक्टर सुधीर शर्मा की ओर से प्रजेंटेशन दिया जाएगा।
डूंगरपुरः कलक्टर एसके सोलंकी स्वच्छता और सौर ऊर्जा पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। किस तरह से सौर ऊर्जा को जनता के बीच पहुंचाया गया। इसके लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप ने किस
तरह से मदद किया। इसका उल्लेख करेंगे।
नागौरः कलक्टर राजन विशाल पॉलीथिन पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। उनकी ओर से बताया जाएगा कि जिले को पॉलीथिन फ्री करने के लिए किस तरह से कार्य किया जा रहा है।
अलवरः कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल शिक्षा पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। उद्योगपतियों, बैंकों, एनजीओ की मदद से जिले के 400 सरकारी स्कूलों की तसवीर बदली है। उन्नयन योजना के तहत 10वी से 12 वीं तक के छात्रों को निःशुल्क कोचिंग भी दी जा रही है। इस दौरान अलवर के इमरान खान की ओर से बनाए गए मोबाइल ऐप के बारे में भी बताएंगे।
झालावाड़ः कलक्टर डा.जितेंद्र सोनी कृषि, बागवानी और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों के बारे में बताएंगे। किस तरह से पानी के प्रबंधन पर काम किया है, जिससे आम आदमी के साथ ही किसानों को लाभ हुआ है। किसान उत्पादक संगठन के बारे में बताएंगे। कुपोषण के शिकार बच्चों को लेकर किस तरह से सुधार किया। इस भी फोकस करेंगे।
उदयपुरः कलक्टर रोहित गुप्ता निकायों पर अपना प्रजेंटेशन देंगे। निकायों से टैक्स वसूलने के लिए कौन सी तरकीब अपनाई गई। इसके बारे में बताएंगे।
चूरूः कलक्टर एल.के. गुप्ता ग्रामीण स्वच्छता की सफलता की कहानी बताएंगे। जिले के सभी पंचायतों को खुले में शौचालय से मुक्त किया जा चुका है। इसके क्रास चेक करने का कार्य राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है। वह इसे बताएंगे।
अजमेरः कलक्टर गौरव गोयल भीमपुरा प्रोजेक्ट पर प्रजेंटेशन देंगे। ऐप के जरिए वह किस तरह से यहां टूरिज्म को प्रमोशन कर रहे है, इसके बारे में बताएंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top