राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने मुनाबाव बॉर्डर पहुँच कर जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली 
जवानों के समर्पण एवं बहादूरी से देष गौरवांवितःचौधरी
राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने मुनाबाव में जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
बाड़मेर 
देश के प्रति जवानांे के समर्पण एवं बहादूरी पर हमंे गर्व है। सरहद पर होने वाली हर हरकत का करारा जबाव देने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवान सदैव तत्पर है। देश को संगठित एवं अखंड रखने मंे जवानांे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने सोमवार शाम मुनाबाव सीमा चौकी पर जवानांे को दीपावली की शुभकामनाएं देते समय यह बात कही। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने बीएसएफ के जवानांे के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के साथ मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। 
चौधरी ने कहा कि सरहद पर तैनात जवान अपने को अकेला नहीं समझें, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हम अपने जवानों की बदौलत स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। वे हर परिस्थिति में सीमा पर डटे रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। हमें जवानांे पर गर्व है। उन्हांेने पूरे समर्पण के साथ सीमा की हिफाजत करने के लिए जवानांे की तारीफ की। उन्हांेने कहा कि दीपावली का त्यौहार हम बुराई पर जीत पाने की खुषी के रूप मंे मनाते आ रहे है। उन्हांेने वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाष डालते हुए कहा कि देश की एकता मंे उन्हांेने अविस्मरणीय योगदान दिया। चौधरी ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता पर आंख उठाने वालांे को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए जवान तत्पर है। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल के जवानांे से बातचीत करने के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जवानों को मिठाइयां भी बांटी और बीएसएफ की प्रतिबद्धता एवं समर्पण की तारीफ की। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि सरहद पर पूरे जोश एवं जज्बे के साथ जवान तैनात है। पूरे देश की जनता जवानांे के साथ है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रषासन की ओर से जवानांे की समस्याआंे का समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बालोतरा नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा ने जवानांे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरहद पर जवान दिन-रात जागकर डयूटी करते है। इसकी वजह से देशवासी सुरक्षित है। उन्हांेने सरदार वल्लभ भाई पटेल के देष की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए प्रयासांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कमाडेंट अनिल एस रावत ने राजस्व राज्य मंत्री चौधरी एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे का आभार जताया। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक मुकेश चावड़ा, गडरारोड़ नायब तहसीलदार, पार्षद शैतानसिंह चारण, मोहम्मद साबीर, पुखराजसिंह, कांतिलाल हुडिया, गौतम ओसवाल बूठ, योगेश गहलोत, जीतेन्द्र माली समेत कई जन प्रतिनिधि, सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानांे को वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर भी भेंट की गई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top