सिवाना में दीपावली के मौके पर महिला की  खुशियों पर चली गोली
बाड़मेर।
पुरे देश भर में दीपावली के पर्व पर जहां परिवारों में खुशियो का माहौल था, वहीं बाड़मेर जिले के सिवाना क्षेत्र में दीपावली के पर्व पर एक परिवार की खुशियो पर गोली चली हैं, सिवाना थाना क्षेत्र के खाखरलाई रोड पर एक बकरी चराने वाली संगीता नाम की एक महिला की चार लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
जानकारी अनुसार ओमाराम भील निवासी सिवाना ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया की उसकी बहन संगीता पत्नी छगनाराम भील खेत में बकरिया चराने का काम करती थी, इस दौरान कुछ लोगो ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने व चिल्लाने पर बदमाशों ने अवैध व् टोपीदार बन्दूक से युसूफ खान सहित चार लोगो ने उसके सिर पर गोली मार दी,जिससे उसकी मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलने पर सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top