बाड़मेर। दीपावली के दिन दो गुट आपस में भीड़े, आधा दर्जन को पहुंचाया अस्पताल
बाड़मेर.
दीपावली की पर्व की रात शहर के हरिजन बस्ती में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जम कर खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में दोनों गुट के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। आपसी भीड़त में लोगों ने आपस में सरिया, लाठी, डंडो व पत्त्थरबाजी से हमला किया। गंभीर घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 
माहौल गरमाया, मौके पर जमा हुई भीड़
घटना के बाद दोनो पक्षो के लोगो ने आपस में पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना पर मौके पर पहुंची कई लोगो को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लेकर मामला शांत करवाया।
क्रॉस मामले दर्ज, जांच शुरू
पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट अनुसार क्रॉस मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर के हरिजन बस्ती में कन्हैयालाल व महेश नाम के दो अलग अलग गुटो में देर रात भीड़त को गई थी। जिसमें दोनों पक्षो के आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए। इससे दोनो पक्षो के कई वाहनों में भी तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें