PHOTO में देखिये बुराई पर अच्छाई की जीत, हुए विभिन्न कार्यक्रम 
बाड़मेर 
देश भर में दशहरा पर्व मगलवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, असत्य पर सत्य की विजय हुई देश भर की तरह बाड़मेर में भी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मगलवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदर्श स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आदर्श स्टेडियम में 25 फीट ऊंचा रावण, 23 फीट के कुंभकर्ण और 18 फीट के मेघनाद के पुतले बनाए गए थे  इन पुतलों के दहन से पहले करीब डेढ़ घंटे तक आकर्षक आतिशबाजी की गई। आदर्श स्टेडियम में वीआईपी के अलावा एक ओर महिलाओं के लिए अलग से इंतजाम किया गया था 
जिसमें शहरभर के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। इससे पूर्व हाई स्कूल से भगवान राम की शोभायात्रा आदर्श स्टेडियम में पहुची। नगर परिषद और रामलीला कमेटी की ओर से निकली इस शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित वानर सेना शहरवासियों के आकर्षक का केंद्र रही। भगवान राम की यह शोभायात्रा असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती हुई शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जहां जगह-जगह शहरवासियों की ओर से पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भगवान श्री राम तिलक लगाकर बहुमान किया गया। भगवान श्रीराम के तिलक अभिषेक के दौरान पूरा स्टेडियम प्रागंण भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद वानर सेना ने स्टेडियम में खड़े रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण और  सूर्पणखा के पुतलों के इर्द-गिर्द उत्पात मचाया। जो लोगों में आकर्षक का केंद्र रहा। वहीं शोर गरों की ओर से आकर्षक ढंग से की गई आतिशबाजी से पूरे स्टेडियम का नीला आसमान सतरंगी रंगों में लिपटकर थारवासियों को विजया दशमी की शुभकामना देता नजर आया। और शोर गरो की इस आतिशबाजी का दर्शक दिर्घा में दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। शानदार आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीराम ने शक्ति का स्मरण कर पारपंरिक रूप से बाण चला बुराईयों के प्रतीक रावण का दहन किया। रावण दहन के साथ कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले भी धूं.धू्ं..कर जल उठे। पुतलों से निकली लपटों को देख दर्शकों ने श्रीराम के जयकारों से पूरे आसमान को गंजायमान कर दिया। इस अवसर पर स्टेडियम में कड़े पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त रहे। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा,  पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) , एडीएम विश्नोई , विधायक मेवाराम जैन, सभा पति लूणकरण बोथरा, नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई, और पार्षद सहित कई प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में शहरभर के गणमान्य नागरिकों से आदर्श स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top