जल्द खुलेगा ‘‘जी.एस.टी.’’ परामर्श केन्द्र : केन्द्रीय वित्त राज्य मन्त्री 
जयपुर। राजस्थान 
केन्द्रीय वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि ‘‘वस्तु एवं सेवा कर (जी.एस.टी.) में व्यापारियो की राह आसान करने के लिए केन्द्र सरकार शीध्र ही ‘‘जी.एस.टी.’’ परामर्श केन्द्र खोलेगी। जहां इस टैक्स बाबत् सूचनाएं प्राप्त करने, रिटर्न भरने, रिफण्ड लेने सहित अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी। मेघवाल मंगलवा सांय दक्षिण मुम्बई के यशवन्तराव चव्हाण प्रतिष्ठान के सभागार में ‘‘फैडरेशन आफ एसोशिएशन आफ महाराष्ट्र’’(फेम) की ओर से आयोजित ‘‘जी.एस.टी. परिचर्चा एवं सम्मान समारोह में उपस्थित राज्य के 750 व्यापारिक सघाें के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘‘जी.एस.टी.’’ ‘‘एक देश एक टैक्स’’ की अवधारणा पर आधारित राष्ट्र की एक ऎसी ‘‘कर प्रणाली’’ है जो कि आने वाले समय में सार्वजनिक हिताय के आदर्श पर खरी उतरेगी। यह ‘‘कर प्रणाली’’ देश की आर्थिक एकतता का प्रतीक भी सिंद्ध होगी। बस आवश्यकता इस बात की है कि व्यापारिक जगत अपनी भागीदारी इस व्यवस्था में निभाने आगे आए। इससे देश में न केवल व्यापारिक विश्वास बढेगा बल्कि अनेक सहूलियतो का लाभ भी उन्हें मिलने लगेगा। केन्द्रीय वित राज्य मंत्री ने उपस्थित व्यापारिक संघो के प्रतिनिधियो की जी.एस.टी. सम्बन्धित अनेक समस्याए भी सुनी तथा उनका मौके पर ही निराकरण किया। उन्होंने देश में ‘‘जी.एस.टी. नेटवर्क की स्थापना, व्यापारिक समन्वय तथा व्यापारियो की सहूलियतो बाबत् विस्तार से जानकारी भी उपलब्ध करवाई। मेघवाल ने ‘‘फेम फैउरेशन’’ के पांच सेवा सकल्पो की सराहना की तथा उनके ‘‘आर्बिट्रेशन’’(पंचाट निर्णय) सम्बन्धित कार्य के लिए हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को महाराष्ट्र शासन के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री गिरीश बापट ने सम्बोधित कर व्यापारियों को सरकार के साथ खड़े रह कर राष्ट्र विकास में अपनी भागीदारी अदा करने की अपील की। कार्यक्रम को महाराष्ट्र विधान सभा के मुख्य सचेतक प्रवासी राजस्थानी राज के. पुरोहित ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के आरम्भ में ‘‘फेम फैडरेशन’’ के अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि राज्य के 750 व्यापारिक संघों के डेढ करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने बाला यह फैडरेशन जी.एस.टी. के लाभाें को जनता तक पहुचाने में हर सम्भव सहयोग करेगा। अन्त में ‘‘फेम फैडरेशन’’ के महासचिव आशीष मेहता ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री का शाल ओढा का सम्मान किया गया। राज्य मंत्री ने अपनान्ह फेम फैडरेशन के मस्जिद बन्दर स्थित सामुदायिक हॉल का उद्घाटन भी किया। इस हॉल के निर्माण के दानदाता नरसिंहमल जैन को राज्य मंत्री ने साधुवाद दिया। वित्त राज्य मंत्री का सोमवार रात को मुम्बई हवाई अड्डा पहुचने पर अखिल भारतीय प्रवासी संघों के अध्यक्ष राज के. पुरोहित सहित अनेक प्रवासी संधो के प्रतिनिधियों ने फूल मालाओ से स्वागत किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top