बाड़मेर कलक्टर शर्मा की अगुवाई में अधिकारी एवं कर्मचारी जुटे सफाई अभियान में 
बाडमेर।
जिला मुख्यालय पर तीन घंटे में कलेक्ट्रेट की सूरत बदल गई। विभिन्न सरकारी कार्यालयांे एवं पार्क में बिखरे कचरे को जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अगुवाई मंे अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे ने साफ किया। सैकड़ांे कार्मिकांे ने पहली मर्तबा कलेक्ट्रेट का हुलिया बदल डाला।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की अगुवाई मंे रविवार को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट परिसर मंे सफाई अभियान हुआ। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी एच.आर.मेहरा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, तहसीलदार सुरेश राव, नायब तहसीलदार नानगाराम,जिला कलक्टर के निजी सहायक सुमेरसिंह शेखावत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियांे ने लगातार तीन घंटे तक सफाई अभियान मंे शिरकत की। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा स्वयं हाथांे मंे झाडू लेकर सफाई अभियान की शुरूआत से लेकर समस्त कचरा ट्रेक्टर मंे डलवाने तक जुटे रहे। रविवार को उनकी प्राथमिकता अधीनस्थ कार्मिकांे को निर्देश देने के बजाय स्वयं की इस अभियान मंे भागीदारी की अधिक रही। जिला कलक्टर शर्मा को सफाई करते देख अन्य कार्मिक भी कलेक्ट्रेट की सूरत बदलने मंे जुटे रहे। कार्मिकांे ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने, जिला परिषद, उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील परिसर, अदालत परिसर तथा विभिन्न अर्जीनवीस के कार्यालयांे के समीप बिखरे कचरे को एकत्रित किया। जिला कलक्टर शर्मा की अगुवाई मंे चले इस सफाई अभियान की बदौलत लंबे समय से बदहाल कलेक्ट्रेट पार्क की स्थिति सुधर गई।
शुरू होगा सरस पार्लर/कैंटीनः 
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट मंे पार्क मंे लंबे समय से बंद पड़े सरस पार्लर को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शर्मा ने मौके पर ही लेखा विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि आगामी दो दिनांे मंे इसके लिए निविदा आमंत्रित की जाए। जिला कलक्टर ने इस भवन के आसपास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने, टूटी जालियांे को लगवाने तथा खुले नाले पर फेरो कवर लगवाने के निर्देश नगर परिषद के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई को दिए। जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकांे से आने वाले ग्रामीणांे के लिए यह स्थान दिन के समय उनके विश्राम स्थल के रूप मंे खासा मददगार हो सकता है।
सुलभ शौचालय प्रारंभ करने के निर्देशः जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट मंे सुलभ शौचालय भी प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसको निःशुल्क इस्तेमाल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
कलक्टर सुधीर शर्मा की सराहनीय पहल
जिला मुख्यालय पर रविवार को सफाई अभियान के दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा की सराहनीय पहल देखने को मिली। आमतौर पर जिला स्तरीय अधिकारी सफाई अभियान की शुरूआत के बाद लगातार उपस्थित नहीं रहते। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा रविवार को सफाई अभियान के दौरान उपस्थित रहने के साथ सक्रिय भूमिका भी निभाई।
जिला कलक्टर शर्मा प्रातः 8 बजे से लगातार 10.30 बजे तक सफाई अभियान मंे जुटे रहे। उन्हांेने झाडू लेकर कलेक्ट्रेट परिसर एवं पार्क मंे सफाई की। इस दौरान बिना किसी औपचारिकता के जिला कलक्टर लगातार पोलीथिन एवं अन्य विभिन्न प्रकार के कचरे को एकत्रित करते रहे। जब वे कलेक्ट्रेट स्थित वाटिका पहुंचे तो एकबारगी लगा, शायद बेहद मुश्किल काम है। कई साल से जमा कचरा, थोड़े ही हट पाएगा। लेकिन जिला कलक्टर शर्मा शुरूआत के बाद लगातार सफाई करने मंे जुटे रहे। जिला कलक्टर को सफाई करते देख अन्य कार्मिक भी वाटिका मंे पहुंचे। कचरे को ढेर को एकत्रित करने के साथ जलाया गया और ट्रेक्टर से भरकर बाहर डाला गया। यह पहला मौका था जब कई अधिकारियांे को कलेक्ट्रेट परिसर मंे एक साथ सफाई अभियान मंे शिरकत करने एवं कई कार्यालयांे का परिसर भी देखने को मिला, क्यांेकि आमतौर अधिकतर कार्मिक अपने कार्यालय मंे आने-जाने तक ही सिमित रहते है। सफाई अभियान के दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को प्रोत्साहित भी किया। उन्हांेने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी सफाई होने के बाद ही घर जाना है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top