कलाम की जयंती के उपलक्ष में किया पौधरोपण
बाड़मेर। 
भारत रत्न, मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के आतिथ्य एवं नरपत सिंह लंगेरा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पुरोहित द्वारा वहा लगी घुमटी को गौद लेने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया की इस परिसर को हरा भरा बनाये रखना मेरा मूल कर्तव्य है।
एस पी गगन दीप सिंगला ने बताया की पर्यावरण प्रेमी के द्वारा चलाया जा रहे अभियान को पुनीत कार्य बताकर सराहना की।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल मेघवाल ने अपने विचारो से ग्रीन राजस्थान बनाने की और प्रेरित किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top