किसान खेत की और हमारा जवान सरहद की रक्षा करता है : राजनाथसिंह 
दो दिवसीय यात्रा के बाद राजनाथ सिंह दिल्ली रवाना
बाड़मेर
राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर व बाड़मेर बीते दो दिनों तक यात्रा करने के बाद राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जैसलमेर में 4 राज्यो के गृह मंत्रियों की बैठक के बाद शनिवार को बाड़मेर के मुनाबाव पहुचने के बाद उन्होंने अग्रिम सीमा चौकियों का जायजा लिया और सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात भी की। मुनाबाव स्थित सीमा सुरक्षा बल के कोंग्रेस हॉल में सेना और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो की बैठक ली। राजनाथ सिंह मुनाबाव फॉरवर्ड और मराठा हिल सीमा चौकियों पर तैनात जवानों से भी मिले। यहाँ पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह किसान अपने खेत की रक्षा करता है उसी तरह सैनिक सरहद की हिफाजत करता है। राजनाथ सिंह के साथ मुनाबाव में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहे। मुनाबाव में उनकी अगुवाई राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने की। भारत के गृह मंत्री के मुनाबाव दौरे के दौरान सीमा पिलर 814 के सामने स्थित पाक सीमा चौकियों पर किसी तरह की हलचल नही देखी गई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top