पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह का हुआ सफल ऑपरेशन, सरहदी ज़िलों में ख़ुशी की लहर 
बाड़मेर 
पूर्व केंद्रीय रक्षा, वित एवं विदेश मंत्री जसवंत सिंह का सोमवार को नई दिल्ली आर.आर.सैनिक हास्पिटल में मस्तिष्क का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत तें निरंतर सुधार हो रहा हैं। ऑपरेशन करीब 2 घंट से ज्यादा समय तक चला। जैसलमेर-बाड़मेर के अलावा देश भर से जसवंत सिंह के स्वस्थ होने के लिए उनके शुभ चिन्तक प्रार्थनाऐं कर रहे हैं कि वे जल्द ही रिकवरी कर स्वस्थ होकर उनके बीच लौंटे।
गौरतलब हैं कि पूर्व मंत्री जसवंत सिंह करीब दो वर्ष पूर्व घर मे फिसल गए थे जिनके कारण उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी, बाद में उस समय भी उनके मष्तिस्क का ऑपरेशन भी किया था तब से लेकर वे अर्द्धचेतन अवस्था में थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के ऑपरेशन के लिए चिकित्सको ने सलाह दी थी, उन्हें दो दिन पूर्व सेना के आर.आर चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। सोमवार सुबह उनके मष्तिक का ऑपरेशन किया गया जो कि पूरी तरह सफल रहा। फिलहाल वे आई.सी.यू में हैं, उनकी हालत बेहतर बनी हुई हैं। ऑपरेशन के द्वारा उनकी धर्मपत्नी शीतल कंवर, दोनो पुत्र भूपेन्द्र सिंह जसोल, विधायक मानवेन्द्र सिंह व पूरा परिवार मौजूद था। उन्हें संभवतः दो तीन दिनो तक अस्पताल में रखा जायेगी।
जैसलमेर व बाड़मेर में शुभचिन्तिक मन्दिरों व मस्जिदों में उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top