ग्रुप जनहित कार्यो के साथ जनता की आवाज़ बनेगा: राठौड़
बाड़मेर 
सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स के नव नियुक्त अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ का रविवार को स्थानीय सुचना केंद्र में शपथ गृह समारोह आयोजित किया जिसमे ग्रुप सरंक्षक डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने नव नियुक्त अध्यक्ष का साफा पहना अभिनंदन किया वाही ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों संजय शर्मा,दुर्जन सिंह गुडिसर,डॉ हरपाल राव,अमित बोहरा,रमेश सिंह इंदा,महेश पनपालिया,आदिल खान,नरेश देव सारं ,ओम प्रकाश जोशी सहित सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।।
अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने ईश्वर के नाम ग्रुप के विधान और संविधान की शपथ ली।।ग्रुप मेम्बर्स ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया।।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने कहा की ग्रुप फॉर पीपुल्स ने कम समय में जनहितार्थ के लगातार काम कर लोगो के बीच अपनी गहरी पेठ जमाई हैं।ऐसे ग्रुप के साथ हर वो शक्श जुड़ना चाहेगा जो सेवा की भावना रखता हैं।उन्होंने कहा की ग्रुप जनहितार्थ कार्य जारी रखेगा।साथ ही ग्रुप आम जनता की आवाज़ बनेगा।उन्होंने कहा की बाड़मेर जिले में सेवा कार्य करने के अनेको अवसर हैं।ग्रुप ने अब तक हर क्षेत्र में अपना दायित्व निभाया।आगे भी ग्रुप अपनी कार्य योजना जनहित को लेकर केंद्रित करेगी।।उन्होंने कहा की ग्रुप के नए विधान पे काम पूरा हो गया।ग्रुप का ड्रेस कोड ,पहचान पत्र अनिवार्य करने के साथ सदस्यों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सीधे सीधे दी जायेगी।।हम की भावना को केंद्रित कर ग्रुप की एकता और गरिमा बनाये रखने के प्रयास होंगे।
समारोह को संबोधित करते हुए सरंक्षक डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा की ग्रुप अपने उद्देश्य में सफल रहा।बाड़मेर जैसलमेर जिलो में अपनी अलग पहचान बनाई।।दोनों जिलो में इतना बड़ा नेटवर्क किसी और संगठन का नही हैं।उन्होंने कहा की जिला मुख्यालय पर प्रतिभागी परीक्षाओ की तयारी करने वाले छात्र छात्रओं के लिए लायब्रेरी स्थापना प्राथमिकता हैं।जिला प्रशासन को इसमें ग्रुप के साथ मदद करनी चाहिए।।अमित बोहरा ने कहा की ग्रुप जनहित के साथ पीड़ित और शोषित वर्ग को राहत के कार्य अपने अजेंडे में शामिल करे।।उन्होंने कहा की ग्रुप से आम जन की अपेक्षाएं बढ़ गयी हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना बड़ी चुनोती हैं।।डॉ हरपाल सिंह राव ने ग्रुप को बालिका शिक्षा,कॅरियर गाइडेंस,स्वास्थ्य ,जेसे प्रमुख मुद्दों पे कार्य करने का सुझाव दिया।।महेश पनपालिया ने कहा की युवा वर्ग ग्रुप की ताकत हैं।युवाओ का सेवा कार्यो के लिए आगे आना देख शकुन मिला।ग्रुप के माध्यम से हमे सकारात्मक कार्यो को प्राथमिकता देने के साथ ग्रुप के स्तर को कायम रखते हुए नवाचार के कार्यो को सम्माहित करना होगा।।आदिल भाई ने कहा की ग्रुप गरीब लोगो के अधिकारो की लड़ाई में उनका साथ देकर न्याय और अधिकार दिलाये।।संजय शर्मा ने कहा की कार्य करेंगे तो आलोचना होना आम बात हैं।हमे इस आलोचनाओ को सकारात्मक रूप से सुझाव के तोर पर लेने होंगे।उन्होंने कार्यक्रमों की रूप रेखा पर भी चर्चा की।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप ने पिछले आठ माह में पचास से अधिक कार्यक्रम जन हितार्थ किये।।जनता के साथ जुड़ कर कार्य करने के बेहतर परिणाम आये।उन्होंने कहा की जिला प्रशासन को ऐसे सकारात्मक कार्यो पर ग्रुप का सहयोग करना चाहिए।उन्होंने ग्रुप का प्रतिवेदन रखा।।ग्रुप सदस्य मदन बारूपाल,रमेश कड़वासरा,बदल सिंह पार्षद,नरेंद्र कुमार खत्री,स्वरुप सिंह भाटी,बलबीर माली,छोटू सिंह पंवार,अशोक राजपुरोहित,जसपाल सिंह डाभी,लूणकरण नाहटा,जय परमार,मगाराम माली ,हाकम सिंह भाटी,छगन सिंह चौहान,हितेश मूंदड़ा ,पीर सिंह धांधू, अदरीम खान राहुमा,भुवनेश शर्मा महेंद्र सिंह भाटी तेजमालतासहित कई सदस्य उपस्थित थे 
इन कार्यक्रमो को दिया अंतिम रूप 
ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा इसी सप्ताह शहर में स्वच्छता जागरूकता के लिए दस हाईजेनिक डस्टबीन लगाएगा ,नीम महोत्सव को निरंतर नवम्बर तक चलाएगा ,बालिका शिक्षा और कन्या भ्रूण हत्या पर सेमिनार आयोजित आयोजित करेगा ,साथ ही मेडिकल शिविर ,चरण पादुका ,श्रमदान ,रक्तदान शिविर भी निरंतर करेगा ,साथ ही शहर के प्राचीन पेयजल स्रोत कारेली नाड़ी ,सोन तालाब और वेणासर नाड़ी के विकास के कार्य जिला प्राशासन के माध्यम से कराये कराये जायेंगे ,
सड़क हादसे में मृतक दीपा को श्रद्धांजलि 
ग्रुप फॉर पीपुल्स ने कार्यक्रम के अंत में दो दिन पहले कलेक्टर कार्यालय के बहार सड़क हादसे का शिकार हुई श्रीमती दीपा को श्रद्धांजलि अर्पित कर ,उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ,

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top