नीम्बड़ी धाम में श्री रामचरित मानस नवाहन पारायण पाठ कल से, सभी तेयारिया पूर्ण 
नीम्बड़ी।  
नीम्बड़ी माताजी ट्रस्ट एवं मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र नीम्बड़ी के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि कार्यक्रम के तहत नीम्बड़ी धाम में श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ एक से नौ अक्टूबर को प्रतिदिन मध्यान्ह 12 से 05 बजे तक किया जाएगा। 
नीम्बड़ी माताजी ट्रस्ट एवं मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि मां भगवती गुरू मां पचपदरा के कृपा पात्र शिष्य भाईश्री रविजी के मुखारविंद से श्री रामचरितमानस नवाहन पारायण पाठ 01 से 09 अक्टूबर को प्रतिदिन मध्यान्ह 12 से 05 बजे तक किया जाएगा। साथ ही शतचण्डी महायज्ञ के तहत श्री दुर्गासप्तशती पाठ एवं नित्य हवन 01 से 10 अक्टूबर को प्रतिदिन सुबह 08.30. से 10 बजे तक किया जाएगा। साथ ही हवन की पूर्णाहुति 10 अक्टूबर को दोपहर एक बजे होगी। कार्यक्रम में आने जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बाड़मेर रेलवे स्टेशन से सुबह 11 बजे बसों की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी व आवास की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top