संगीता चारण बनी महिला आयोग की ज़िला सदस्य 
बाड़मेर 
राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा ने एक आदेश जारी कर गूंगा निवासी संगीता चारण को राजस्थान महिला आयोग जिला मंच सदस्य नियुक्त किया गया है| गौरतलब है कि बीते दिनों संगीता चारण ने क्षेत्र की समस्याओं को फेसबुक के जरिए मन की बात से उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था| यह नियुक्ति उनकी सामाजिक गतिविधियों में जागरुकता व सक्रीयता के मद्देनजर की गई है| आयोग ने क्षेत्र में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को न्यायालय तक पहुंचने से पूर्व आयोग तक पहुचाने के निर्देश दिए हैं|

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top