ग्राम सेवक संघ ने 11 सूत्री मांग पत्र के साथ भेट किया गुलदस्ता  
बाड़मेर 
बुधवार को राजस्थान गा्रमसेवक संघ पंजीकृत प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार ग्रामसेवक भर्ती, वेतन विसंगति, 11 सूत्रीय मांग पत्र तथा स्थानीय समस्याओ। के समाधन हेतू जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी तथा विकास अधिकारी को गुलदस्ते तथा ज्ञापन प्रस्तुत किये गये। 
जिलाध्यक्ष तनदान चारण तथा महामंत्री मूलाराम पूनिया के नेतृत्व में जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय ज्ञापन प्रस्तुत किये गये, महामंत्री पूनिया ने बताया कि लम्बे समय से बकाया चल रही समस्याओ के समाधान हेतू संघ द्वारा असहयोग आंदोलन की रणनीति तैयार की हैं जिसके तहत 01 अक्टुम्बर को मुख्यमंत्री के नाम अनुरोध पत्र लिखवाने, जिला, प्रमुख तथा स्थानीय प्रधान को ज्ञापन दिये जायेगें। 2 अक्टुम्बर को जयपुर में रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान किया जायेगा। 2 अक्टुम्बर से 12 अक्टुम्बर के मध्य आने वाले अवकाषों के दिन जनकल्याण हेतु तथा एसबीएम हेतु अतिरिक्त कार्य संपादन किया जायेगा। साथ ही 13 व 14 अक्टुम्बर 2016 को दो दिवसीय जिला स्तरीय धरना देकर प्रस्तावित पंचायत षिविर कार्यक्रम का बहिष्कार किया जायेगा। 
जिला कलेक्टर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामसेवक संघ की स्थानीय समस्याओं के उचित समाधान का भरोसा दिलाया। 
जिलाध्यक्ष द्वारा जिले के समस्त ग्रामसेवकों को आंदोलन को पूर्ण सफल बनाने का आह्वान किया। महामंत्री द्वारा ज्ञापन पष्चात बैठक में समस्त समस्याओं पर प्रकाष डाला तथा उपस्थित ग्रामसेवकों को धन्यवाद देकर संघ की मजबूती का आह्वान किया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top