रामगढ़ गैस थर्मल में सघन वृक्षारोपण
जैसलमेर।
रामगढ़ गैसतापीय विधुत परियोजना, रामगढ, ़जिला - जैसलमेर में पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया गया। दिनांक 21 जुलाई को श्रीमान मुख्य अभियन्ता अजय चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पर्यावरण सप्ताह का उद्वघाटन किया। कार्यक्रम में परियोजना के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा आवासीय काॅलोनी के मुख्य मैदान एवं मुख्य मार्गो आदि पर लगभग 400 वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्य अभियन्ता उमेष गुप्ता , अधीक्षण अभियन्ता शैलेस सदावत, हरीष अग्रवााल, बी. एल. माथुर एवं लेखाधिकारी ड़ी. के. शुक्ला भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत गुल मोहर ए नीम, आवंला, बरगद, पीपल, गुन्दा, सरेस, अनार, शीषम, रोहिड़ा, बेर आदि के पौधे लगाये जा रहे है। मुख्य अभियन्ता अजय चतुर्वेदी ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से इस कार्यक्रम में उत्साह पुर्वक अधिक तमभागीदारी सुनिष्चित करने का आहवान किया।
प्रदीप आर्य, सहायक अभियन्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण सप्ताह 21 जुलाई से 27 जुलाई के दौरान प्लांट च काॅलोनी के विभिन्न स्थानों पर लगभग 1000 वृक्षों का पौधरोपण किया जाएगा एवं पर्यावरण संबधित विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। परिसर में स्थित मिषन स्कूल के छात्रों व अध्यापकों द्वारा जागरुकता रैली, थर्मल प्लांट में पर्यावरण विषय पर सघांेष्ठि और पर्यावरण दौड़ इत्यादि का आयोजन किया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top