भाजपा भारतीय किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग सम्पन्न
बाड़मेर 
भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन ने प्रेस को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भाजपा किसान मोर्चा भाजपा किसान मोर्चा की जिला एवं मण्डल कार्यकारिणियों की मीटिंग बुधवार को जसदेर धाम कवास रोड पर बाबूसिंह राजगुरू जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग के विशिष्ठ अतिथि प्रदेशाध्यक्ष एवं बायतु विधायक कैलाश चौधरी एवं मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा हीराराम सारण, रविन्द्र पोटलिया रहे। मीटंग को सम्बोधित करते हुए जिला किसान मोर्चा महामंत्री मांगीलाल महाजन ने नव गठित कार्यकारिणी जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का परिचय करवाकर प्रदेश अध्यक्ष को साफा और दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात् भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सवाई कुमावत ने सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा को भाजपा एक एक अहम संगठन एवं महत्वपूर्ण संगठन होने की बात रखी। जिला महामंत्री कैलाश कोटड़िया ने जीवन में एवं आम व्यक्ति को किसान की आवश्यकता का जिक्र करते हुए भारतीय किसान को पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग बताया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य हीराराम सारण एंव रविन्द्र पोटलिया ने भी मीटिंग को सम्बोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार किसानों के हितों की योजनाओं को विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई एवं किसानों के हितो की योजनाओं को कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में जानकारी उपलब्ध कराने का कहा गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाबू सिंह राजगुरू ने बताया कि इस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर इकाईयों का गठन किया जाएगा। संगठन के सभी 19 मण्डल अध्यक्षों को सक्रिय किया जाएगा एवं पंचायत व तहसील स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व देकर भाजपा किसान मोर्चा को मजबूत किया जायेगा। मंच का सफल संचालन किसान मोर्चा जिला महामंत्री मालाराम बावरी एवं मांगीलाल महाजन ने किया। बैठक में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अक्षयदान चारण भादरेश, अमराराम सारण शिव, कुम्भाराम सियोल, जिला मंत्री लतीफ खां रामसर, महेन्द्रसिंह राजपुरोहित बालेरा, ओमप्रकाश भाखर चैहटन, जिला प्रवक्ता देवीसिंह भाटी, मण्डल प्रवक्ता रमेश गुरलिया, जोगाराम देवासी समदड़ी, मण्डल अध्यक्ष टीकमाराम चैधरी गुड़ामालानी, देवीलाल चैधरी चैहटन, पोकरराम सउ बायतु, सामाराम जाखड़ बाड़मेर ग्रामीण, जोगाराम कड़वासरा रामसर, केसराराम डुडी सिणधरी, सवाईराम सुथार गिड़ा, अर्जुनराम पटेल कल्याणपुर नैनाराम माली बाड़मेर शहर, प्रेमाराम मेगवाल तहसील मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गडरारोड, गिरिराज जोशी बिशाला, अमीन खां रामसर, नखतसिंह कालेवा भा.ज.पा. मण्डल अध्यक्ष पाटोदी, सगताराम भील, आसूराम भील, हेमाराम देवासी, गण्पतपुरी गोस्वामी, खेताराम सुथार, गिरधारीराम सांई, अनोपाराम मेघवाल, तनसुख जोशी, गणेशाराम मूढ़, सगताराम सुरा, नारायणराम चैधरी, गोपाराम बेनीवाल, सहीराम विश्नोई, छत्रपालसिंह राठौड़, रमेश गुरलिया, नगाराम सेंवर, सुरेश कुमार उण्डखा, डालूराम चैधरी, हरचन्दराम गोदारा, केसाराम गिड़ा, पूराराम बैरड़, धर्माराम गिड़ा, दलू खां बने की बस्ती, अब्बास खां रामसर, किसनसिंह मीठड़ा, मंगलाराम जाणी, देवीसिंह राजपूत आगोर, आदूराम जाखड़, गणेशराम मूढ़, रमेश कुमार बावरी जेरला, भूरसिंह गडरारोड, जेताराम प्रजापत, लाधूराम प्रजापत आदि कई कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top