बाड़मेर कलक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर की योजनाओ की समीक्षा 
बाडमेर।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने शनिवार को बायतू एवं बालोतरा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतांे का दौरा कर विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्हांेने आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने जन सहयोग से स्वास्थ्य केन्द्रांे मंे सुविधाएं एवं संसाधन जुटाने के प्रयास को सराहनीय बताया।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने शनिवार को बायतू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्हांेने इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित योजनाआंे की समीक्षा करने के साथ बायतू अस्पताल मंे मरीजांे को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाआंे की जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एस.के.एस.बिष्ट समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिष्ट ने स्वास्थ्य योजनाआंे के क्रियान्वयन एवं प्रगति के बारे मंे जानकारी दी। जिला कलक्टर शर्मा ने बायतू मंे सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को निर्धारित अवधि मंे कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्हांेने कीटनोट स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस स्वास्थ्य केंद्र पर तीस लाख केे जन सहयोग से चिकित्सा सुविधाए जुटाई गए है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top