पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद बालोतरा शहर में बवाल, वार्ता जारी  

बालोतरा.
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा शहर में बीते सप्ताह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच गुरुवार को पूर्व विधायक की गिरफतारी स्थिति तनावपूर्ण हो गई।  बीते सप्ताह रीको के रीजनल मैनेजर की ओर से पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत पर धक्का-मुक्की करने और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के दर्ज मामले के विरोध में यहां हनुमन्त भवन के आगे कांग्रेस कार्यकतार्ओ ने धरना शुरू किया।
पुलिस पर पत्थरबाजी 
बीते सप्ताह अतिक्रमण के मामले में सुर्खियों में आये पूर्व विधायक मदन प्रजापत पर राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर शिकायत थाने में दर्ज की।  बीते दो दिन से पुलिस गिरफ्तारी से बच रहे मदन प्रजापत चुपके से यहां पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने प्रजापत को पकड़ लिया और गाड़ी में ले जाने लगे। इससे आक्रोशित हुए कांग्रेस कार्यकतार्ओ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। 

भीड़ को दौड़ा-दौड़ा पीटा
पुलिस संभलती तब तक प्रदर्शनकारियों ने जवानों को चारों ओर से घेर दिया। इसके बाद हनुमन्त भवन से पुलिस थाने तक भीड़ ने पुलिस पत्थर और लाठियों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एकाएक हुई कार्रवाई से बालोतरा शहर में दहशत का माहौल बन गया और बाजार बंद हो गए।

लाठी चार्ज, पुलिसकर्मी घायल
बालोतरा शहर में गुरूवार को हुई लाठी-भाठा जंग में दो पुलिसकर्मियों के सिर फूट गए और कई प्रदर्शनकारी भी चोटिल हुए। पुलिस ने अंशु गैस के गोले दाग भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद तो पुलिस की टीमों ने पूरे शहर में मार्च करते हुए जो भी दिखा उन्हें खदेडऩा शुरू कर दिया।

कलक्टर, एसपी पहुंचे बालोतरा 
बालोतरा शहर में तनाव बढ़ता देख जिला मुख्यालय से कलक्टर सुधीर कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख भी बालोतरा पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। शहर में भ्रमण करते हुए उन्होंने शहरवासियों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पूर्व विधायक मदन प्रजापत सहित पुलिसकर्मियों के चोटे आने पर थाने में ही एम्बुलेंस बुला उपचार करवाया गया।
पुलिस के दुपहिया वाहन को फूंका
बालोतरा शहर में मामला इतना गरमाया कि एकत्रित भीड़ ने यातायात पुलिस की दुपहिया वाहन को भी फूंका। पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर जैसे-तैसे भीड़ को काबू पाया है। वहीं इधर भीड़ ने पुलिस के वाहनों के कांच तोड़ दिए है।

पूर्व सांसद के नेतृत्व चल रही वार्ता
पूर्व विधायक मदन प्रजापत की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पूर्व सांसद हरीश चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी थाने पहुंचे है, खबर लिखे जाने तक जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से इस मामले में वार्ता चल रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top