बालोतरा एंगल टूटने से दो श्रमिक भाइयों की मौत

बालोतरा।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा शहर के औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण स्थित राजस्थान कार्गो मूवर्स ट्रांसपोर्ट गोदाम में बुधवार मध्याह्न लोहे के पुराने चद्दर श्रमिक बदल रहे थे उसी दौरान काम करते हुए तीन श्रमिक नीचे गिरे उसमे से दो श्रमिकों की मौत हो गई।  
शाम करीब 4:20 बजे ट्रांसपोर्ट गोदाम में शैड के नीचे लगी जंग खाई एंगल टूट गई। इससे तीन श्रमिक धड़ाम से नीचे गिर पड़े। लोहे के चद्दर नहीं उडऩे को लेकर रखे गए पत्थर (चीण) सिर पर लगने से कनाना निवासी किशनलाल (30) पुत्र चम्पालाल, जसराज (28) पुत्र चम्पाराम लुहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेमसिंह पुत्र जगदीशसिंह रावणा राजपूत निवासी कनाना घायल हो गया। इसे 108 एम्बुलेंस से नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मृतक नजदीक के रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं। घटना के तीन घंटे बाद भी मृतकों के शव नहीं उठाए गए। 
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लुहार समाज के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। ये ट्रांसपोर्ट कारोबारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन समझाइश में जुटा रहा।
मृतक थे दोनों सगे भाई 
बुधवार को जैसे ही घटना हुई पुरे मोहल्ले में घटना की जानकारी आग की तरह फ़ैल गई।  घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक दोनों सगे भाई थे। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसने भी यह सुना वो सन्न रह गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top