डाॅ. अम्बेडकर जयन्ती पर सामुदायिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बाड़मेर
डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वी जन्मतिथि के अवसर पर सड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामुदायिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सड़ा और केयर इण्डिया और केयर्न इण्डिया लिमिटेड के सहयोग से संचालित रचना परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में पारंपरिक साधन बैल गाड़ी द्वारा रैली का आयोजन किया गया। गाॅव में आमजन को जागरुक करते हुए समस्त ग्रामवासियों को कार्यक्रम स्थल पर आने का निमन्त्रण दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रªीय मूलनिवासी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मंगलाराम मानीराणा ने कहाॅ की बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलते हुए एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है।
पूर्व सरपंच छोगाराम ने बताया की रचना परियोजना द्वारा पिछले लम्बे समय से समुदाय के लिये विभिन्न प्रकार की गतिविधियाॅ आयोजित की जा रही है। जिससे समुदाय लाभान्वित हो रही है।
केयर्न इण्डिया लिमिटेड के सुन्दर राजन ने बताया की केयर्न इण्डिया समुदाय के हित के लिये विभिन्न प्रकार की गतिविधियाॅ आयोजित करवाता है। रचना परियोजना एक महात्वाकांशी परियोजना है जिससे मातृृ एवं शिशु स्वास्थ्य को एक दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम को अम्बेडकर सेवा समिति तिलोकाराम, उप सरंपच नूर मोहम्मद, वार्ड पंच प्रहलाद राम तथा केयर इण्डिया के सन्तोष पाढी ने भी सम्बोधित किया।
रचना परियोजना के परियोजना अधिकारी संजय ठाकर ने बताया की कार्यक्रम में किशोर किशोरियों के लिये बैलून प्रतियोगिता, बिन्दी लगाओं प्रतियोगिता तथा प्रशोन्तरी का आयोजन किया गया तत्पशचात विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओं अभियान के तहत 6 बेटियों को बेबी किट प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में सुरसंगम के कलाकारों द्वारा मैजिक शो एवं गीत संगीत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महेश राणा, कर्मचन्द बोस, सुशिला जाखड़, ज्योति चैधरी सहित 500 से ज्यादा ग्रामीण उपस्थित रहें।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top