बाड़मेर बालिका ढूंढ और गौद भराई कार्यक्रम हुआ आयोजित
बाड़मेर।  ग्राम आंटी में बालिका ढूंढ एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल की उपस्तिथि में आयोजित किया गया।   जिला प्रमुख ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की महिलाओ को घूँघट प्रथा को त्याग कर बालिकाओ को शिक्षा दिलाकर उनके सपनो को साकार करे।  महिलाओ में जाग्रति  ऐसे कार्यक्रम गाँव में आयोजित करने चाहिए  इससे  गाँव के विकास को भी गति मिलेगी।
आँगन वाडी कार्यकर्ता साथिन सहायिका एवं वर्ल्ड विज़न के सहयोग से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।  जिसमे साथिन पप्पू देवी और कार्यकर्ताओ और भारी तादाद में महिलाये एवं बालिकाओ ने भाग लिया।  आज  ढूंढ कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चो को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उपहार भेंट किये गए एवं  गौद भराई रश्म  महिलाओ को कुर्सी पर बैठाकर सभी रश्मो को निभाते हुए पूरी की गई।  

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top