जय गंगाजल में नारीशक्ति को दर्शाकर गौरवान्वित हूं : प्रियंका चोपड़ा
मुंबई।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां वो अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म जय गंगाजल को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को लेकर भी चर्चा हो रही है।यह फिल्म आगे साल 19 मई को रिलीज होगी।
बता दें कि फिल्म जय गंगाजल में प्रियंका पुलिस अधिकारी आभा माथुर की भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि वह अपने किरदार के जरिए नारीशक्ति को प्रदर्शित कर काफी गौरवान्वित हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें पुलिस अधिकारी की वर्दी में देखा जा रहा है।�
वीडियो साझा करने के साथ प्रियंका ने लिखा, नारीशक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर पाकर गौरवान्वित हूं। सलाम। उन्होंने कहा, आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे अपने क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के निशान छोड़ रही हैं। बता दें कि प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म जय गंगाजल चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top