शिव विधायक ने सड़क दुर्घटना पर जताया शोक
बाड़मेर।
शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह ने शुक्रवार को बिसुकला के पास बस एवं ट्रक के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक जताया है।
शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह के निजी सहायक रामसिंह ने बताया कि विधायक ने शुक्रवार को बिसूकला मंे बस और ट्रक के बीच जो सड़क दुर्घटना हुई वह बहुत ही दुःखद है। सिंह ने इस पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनो को ढ़ाढ़स बंधाया है। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनो केा मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने के लिए जिला कलेक्टर से भी बात कर निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि इस सड़क हादसे में दो जनो की मृत्यु हो गई थी जबकि तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए थे। इस दुःखद दुर्घटना की जानकारी मिलने पर विधायक ने शोक जताते हुए मृतको की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top