बाड़मेर जिले को टायर टू सिटी योजना के जरिए हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।
बाड़मेर,12 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे वृहद स्तर पर पर्यटन की संभावनाएं है। बाड़मेर मंे पर्यटन को उद्योग के रूप मंे विकसित किया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगांे की आर्थिक स्थिति मंे सुधार हो। केन्दीय पर्यटन, संस्कृति एवं उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.महेश शर्मा ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे पत्रकारांे से बातचीत के दौरान कही।
केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री शर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिन मंे सिविल एवीसन पालिसी लागू की जा रही है। टायर टू सिटी योजना के जरिए बड़े शहरांे को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। इसमंे बाड़मेर जिला भी शामिल है। उन्हांेने कहा कि इस तरह की हवाई सेवा मंे प्रत्येक हवाई अडडे को 50 करोड़ रूपए का बजट उपलब्ध कराया जाएगा। हवाई सेवा मंे प्रत्येक घंटे का किराया 2500 रूपए से अधिक नहीं होगा। टायर टू सिटी योजना मंे राज्य सरकार से भी अनुरोध किया जाएगा कि वे फ्यूल चार्ज कम करें। उन्हांेने कहा कि आगामी छह माह मंे 650 करोड़ की लागत से मरूस्थलीय सर्किट विकसित किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि रेलवे मंत्रालय से जैसलमेर से कांडला पोर्ट के मध्य रेल लाइन बिछाने के मामले मंे बातचीत करेंगे। उन्हांेने कहा कि भारत सरकार की विदेश नीति की सभी देशांे ने सराहना की है। आतंकवाद के मामले पर उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय मंे पाकिस्तान खुद को इसका सामना करना पड़ रहा है। भारत सरकार हर स्थिति से निपटने मंे सक्षम है। उन्हांेने ग्रीन एयरपोर्ट पालिसी के बारे मंे कहा कि केन्द्र सरकार आगामी 15 दिन मंे नई पालिसी जारी करेंगे। निजी फर्माें के जरिए भी हवाई सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि पर्यटन के लिहाज से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत बड़े शहरांे को हवाई यातायात से जोड़ने की योजना बनाई गई है। उन्हांेने बाड़मेर के पर्यटन उद्योग को नई दिशा देने के लिए सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियांे तथा जन प्रतिनिधियांे की ओर से दिए गए सुझावांे पर अमल करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर, जैसलमेर एवं जोधपुर मंे पर्यटन की संभावना तलाशने के लिए आए है। यहां आमजन, जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे के सुझावांे के आधार पर पर्यटन को बढावा देने के प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि पर्यटन को विकसित करने के लिए हवाई सेवा के साथ रेल यातायात मंे भी इजाफा करवाया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top