बाड़मेर मधुमक्खियों के हमले से बाल-बाल बचे पर्यावरण मंत्री राज कुमार रिणवा
बाड़मेर
राजस्थान के बाड़मेर दौरे पर आए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा जब पौधरोपण कार्यक्रम में भाग ले रहे थे तब पेड़ की टहनी पर लगा छता हिल गया और मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बाड़मेर दौरे पर आए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा वन विभाग परिसर में पौधरोपण के लिए पहुंचे। इस दौरान उप वन संरक्षक लक्ष्मणलाल सहित वन विभाग के अधिकारी और कार्मिक मौजूद थे] साथ ही जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी भी उनके साथ थे। इस दौरान कुछ लोग एक पेड़ के नीचे बैठे थे और उस पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता (घरोंदा) था। कार्यक्रम के दौरान जब मंत्री पौधरोपण कर रहे थे छत्ते वाले पेड़ की टहनियां हिल गई और मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। इससे एक युवक घायल हो गया। गनीमत रही कि समय पर उपचार मिलने से उस युवक की जान बच गई। साथ ही अन्य लोग इस हमले से बाल-बाल बच गए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top