रिफाइनरी बाड़मेर में ही लगेगी, निर्णय अंतिम दौर में : रिणवा  
बाड़मेर
राज्य सरकार प्रदेश के विकास को लेकर कटिबद्व है। इसके लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई है। इन योजनाआंे से अधिकाधिक जरूरतमंदांे को लाभांवित किया जाए। वन, पर्यावरण एवं खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार रिणवा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस मंे विभागीय योजनाआंे की समीक्षा के दौरान यह बात कही।

उन्हांेने कहा कि बाड़मेर मंे रिफाइनरी स्थापित करने की कवायद चल रही है। इस पर आगामी एक माह के भीतर निर्णय होगा। हालांकि शुरूआती एक साल मंे चुनावी गतिविधियांे के चलते इसमंे थोड़ी देरी अवश्य हुई। उन्हांेने कहा कि खनिज संपदा के लिहाज से बाड़मेर जिला बेहद समृद्वशाली है। जिले मंे अति-दुर्लभ खनिज मिलने की भी संभावना है। इसके लिए खोज अभियान जारी है। उन्हांेने कहा कि खनिजांे के एवज मंे मिलने वाली रायल्टी की राशि से भी स्थानीय क्षेत्रांे का विकास करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत गांवांे को पानी के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने का महत्वाकांक्षी अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्हांेने इस अभियान मंे आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्य मंत्री रिणवा ने बाड़मेर जिले मंे लिग्नाइट की खुदाई के दौरान ऊपरी हिस्से मंे मिलने वाले बेंटोनाइट एवं अन्य खनिजों का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि किसी भी खनिज का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। अगर किसी खनिज के जरिए प्रदेश के राजस्व मंे बढोतरी की संभावना हो तो इसकी संभावना तलाशते हुए आवश्यक कदम उठाए जाए। इस पर खान विभाग के अधिकारियांे ने अवगत कराया कि इसके नमूने लेकर जांच के लिए निदेशालय को भेजे गए है। वहां से इसके परिणाम आने के बाद आगामी कार्रवाई की जा सकेगी। इस अवसर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख,अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर उप वन संरक्षण लक्ष्मणलाल ने वन विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियांे की जानकारी देते हुए बताया कि बाड़मेर जिले की पांचला ग्राम पंचायत मंे एक हजार हैक्टेयर क्षेत्र मंे सेवण घास उगाने की परियोजना तैयार की गई है। इसके अलावा सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत गडरारोड़ मंे 25 लाख की लागत से नर्सरी स्थापित की जा रही है। इस नर्सरी से बोर्डर के इलाकांे मंे पौधारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाएगे। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सिवाना क्षेत्र मंे कच्चे बांध निर्माण, वन भूमि के डिजीटाइजेशन, वन्य जीवांे की सुरक्षा के रेस्क्यू वेन संचालित करने की जानकारी दी। राज्यमंत्री रिणवा ने वन विभाग के अधिकारियांे को जिले मंे अधिकाधिक पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसके लिए सीमा सुरक्षा बल एवं सेना के जवानांे का भी सहयोग लिया जाए। इस दौरान खान विभाग के अधिकारियांे ने जिले मंे चल रही खनन संबंधित गतिविधियांे की जानकारी दी। राज्य मंत्री रिणवा ने जिले मंे सिलकोसिस के मरीजांे की रोकथाम के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने अवगत कराया कि बाड़मेर मंे 10 लोगांे को सिलकोसिस होने पर क्लेम दिलवाया गया है। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर वन, पर्यावरण एवं खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार रिणवा का राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चैधरी, यूआईटी चेयरमैन डा.प्रियंका चैधरी, सिवाना के पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत गणमान्य नागरिकांे ने स्वागत किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top