जैसलमेर कलक्टर शर्मा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कार्यो का औचक निरीक्षण किया
जैसलमेर
जिला कलक्टर विष्व मोहन शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन के अंतर्गत वहां चल रहे जल संरक्षण के कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हांेने गांव छत्रैल, लाणेला, तेजुवा में चल रहे जल सरंक्षण के कार्यो को बारीकी से देखा एवं उसकी गुणवता भी देखी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण सिंह चारण, अधीक्षण अभियन्ता आईडब्लयूएमपी भागीरथ विष्नोई साथ में थे।
जिला कलक्ट शर्मा ने छत्रैल गांव में जल स्वावलम्बन अभियान के तहत सील एवं दाडम नाडी खुदाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां चल रहे कार्य को देखा मौके पर कार्य चल रहा था। उन्होंने इस स्वीकृत कार्य को शीध्र पूर्ण कराने के निर्देष दिये। उन्होंने इसके बाद गांव तेजुवा में चल रहे सार्वजनिक नाडी खुदाई कार्य का अवलोकन किया। यहां पर एक जेसीबी एवं 5 टेªेक्टर कार्य पर लगे हुए थे। जेसीबी द्वारा नाडी की खुदाई की जा रही थी। उन्होंने तेजुवा में ही भीलों की ढाणी में निर्माणाधीन टांके कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अभियान के अंतर्गत इस ढाणी में शत् प्रतिषत लाभार्थी पेयजल टांके से लाभान्वित किये जा रहे है।
उन्होंने गांव लाणेला में जल ग्रहण परियोजना के तहत निर्माणाधीन खडीन कार्य का भी अवलोकन किया। वहीं वहां प्रस्तावित जल संग्रहण के स्टेªक्चर का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां महानरेगा के अंतर्गत स्वीकृत डूंगरी नाडी खुदाई कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने पषु चरवाहों से बातचीत की एवं उनकी समस्याएं सुनी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top