डाॅ.अम्बेड़कर सभी वर्ग के मसीहा थे
बाड़मेर 
भारत रत्न, संविधान निर्माता बौद्धिसत्व, महामानव डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर की 60वीं पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस रविवार को जिलेभर मंे समारोह पूर्वक मनाई गई। जिला मुख्यालय पर दलित अधिकार अभियान कमेटी, डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर समारोह समिति आॅल राजस्थान एसी, एसटी इंजिनियर्स एसोसिएशन, अम्बेड़कर शिक्षक संघ, संगुन संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में अम्बेड़कर सर्किल चैहटन रोड़ पर भारत रत्न संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 60वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रवक्ता सुरेश जाटोल ने बताया कि डाॅ.भीमराव अम्बेड़कर के निर्वाण दिवस पर जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, समारोह समिति संयोजक तिलाराम मेघवाल, पूर्व संयोजक छगनलाल जाटव, दलित अधिकार अभियान कमेटी संयोजक व कार्यक्रम प्रभारी भैरूसिंह फुलवारियां, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, आॅल राजस्थान एसी, एसटी इंजिनियर्स एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष मिश्रीमल जैलिया,, मेघवाल समाज अध्यक्ष केवलचन्द बृजवाल, चंदन जाटोल, प्रेम परिहार सहित उपस्थित सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण व पुष्प अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने कहा कि दलितों को सता व्यवस्था में भागीदारी दिलवानें का श्रेय डाॅ. अम्बेड़कर को जाता है। डाॅ. अम्बेड़कर की दलितों को आरक्षण व्यवस्था के कारण विकास, प्रगति का एक आयाम मिला है। एक दलित महिला जिला प्रमुख के पद पर आसीन है इसी आरक्षण व्यवस्था का परिणाम है। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि डाॅ. अम्बेड़कर सिर्फ दलितों के ही नही बल्कि गरीबों एवं कमजोर वर्ग के मसीहा थे। वहीं अम्बेड़कर सर्किल के विकास एवं सौन्दर्यकरण हेतु पूर्व घोषणा अनुसार विधायक कोष से 5 लाख की स्वीकृति पत्र जारी भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व संयोजक छगनलाल जाटव ने कहा कि हमें डाॅ. अम्बेड़कर द्वारा बताये मार्गदर्शन पर चलकर जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगांे की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। दलित अधिकार अभियान कमेटी संयोजक भैरूसिंह फुलवारिया ने कहा कि आजादी क 60 साल बाद भी दलितों पर अत्याचार व शोषण किया जा रहा है। जिसके विरोध में अब हमें एकजुट होकर संघर्ष करना पडेगा। वहीं इस दौरान मिश्रीमल जैलिया ने पदौन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में 7 दिसम्बर को आयोजित रैली में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, पूर्व संयोजक केवलचंद बृजवाल, सगुन संस्थान के अध्यक्ष गोविंद जाटोल ने भी बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में समारोह संयोजक तिलाराम मेघवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर घनश्याम चैहान, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री चन्दन जाटोल, प्रेम परिहार, वीराराम भूरटिया, देवेन्द्र मेघवाल, भंवरलाल खोरवाल, विशनाराम जाटोल, चिंतामल खोरवाल, बींजाराम बडेरा, हरिश चैहान, हीरालाल खोरवाल, हेमाराज फुलवारिया, लीलाराम गांेसाई, विजेन्द फुलवारिया, गौरव, फुलवारिया, जितेन्द्र जाटोल, मनोहर आसू, राजेश चैधरी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

किया विरोध-वहीं प्रदेश भर मे दलितों पर बड रहे अत्याचारों को लेकर कार्यक्रम के दौरान काली पट्टी बंाधकर विरोध जताया।

बांटे अनाज- बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर दलित अधिकार अभियान कमेटी के संयोजक भैरूसिंह फुलवारिया ने कच्ची बस्तियो में असहाय लोगों को दस-दस किलों अनाज वितरण किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top