PM मोदी की मंत्रियों को खरी-खरी, विकास लक्ष्य है इससे न भटकें
नई दिल्ली। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से दो टूक शब्दों में कहाकि सरकार का एकमात्र लक्ष्य विकास है और इस एजेंडे पर बरकरार रहें। उन्होंने कहाकि कुछ लोग असहिष्णुता विवाद के जरिए ध्यान भटकाने में लगे हुए हैं। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने यह जानकारी दी। नायडू ने दिल्ली अर्बन आर्ट कमिशन के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर बताया कि गुरुवार को पीएम मोदी ने केबिनेट मीटिंग में सभी से कहाकि हमारा लक्ष्य केवल विकास है और इससे भटकने की जरूरत नहीं है।
शहरी विकास मंत्री के अनुसार पीएम ने कहाकि लोग विकास चाहते हैं और ज्यादातर लोगों को टीवी स्टूडियो में बोलने वाले बुद्धिजीवियों से कोई इत्तेफाक नहीं है। नायडू ने असहिष्णुता को मुद्दा बनाकर सम्मान लौटाने वाले लोगों पर पलटवार करते हुए कहाकि कुछ लोग प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं कि वह हर मुद्दे पर बोलें। विरोध करने वाले केवल अंतरराष्ट्रीय प्रचार पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इन लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम बदनाम कर संतुष्टि मिलती है। किसी को भी छिटपुट घटनाओं का प्रचार कर विकास में बाधा नहीं डालनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग भारत की छवि खराब करने में लगे हैं। जो ऐसा कर रहे हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वे देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।
नायडू ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य विकास है। हम विकास को गति दे देश में ज्यादा से ज्यादा निवेश आकर्षित करना चाहते हैं। बिना धन जुटाए देश में सभी तबकों को बीच वितरण संभव नहीं है। इससे पहले नायडू ने गुरुवार को कहाकि देश में असहिष्णुता के नाम पर विरोध मोदी सरकार के विकास के अजेंडा को पटरी सेउतारने के लिए है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top