बाड़मेर भाजयुमो मनायेगा सरदार पटेल की जन्मोत्सव 
बाड़मेर ।
भाजपा युवा मोर्चा शुक्रवार को लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म उत्सव मनायेगा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तनेराजसिंह ने बताया कि 30 अक्टुबर को लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। 30 अक्टुबर को दिन भर कार्यक्रम रहेंगे। प्रातः 7.30 बजे युवा मोर्चा कार्यकर्ता अहिंसा सर्किल बाड़मेर पर एकत्रित होकर दौड़ लगायेंगे। उसके बाद दिन में 11 बजे स्थानीय डाक बंगले बाड़मेर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य भी भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज डाक बंगले में भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटडी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत, नगर अध्यक्ष भरत शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता मांगीलाल महाजन, भाजपा जिला कोषाधिकारी महेश सोनी आदि ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top