स्व.गांधी को किए श्रद्धासुमन अर्पित
बाड़मेर 
स्थानीय महेश पब्लिक स्कूल मंे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। प्रधानाध्यापिका सुमित्रा वडेरा ने बताया कि स्व. गांधी की पुण्य तिथि पर संस्थान अध्यक्ष चंदन जाटोल ने कहा कि स्व. गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थी। जिन्होंने भारत की एकता व अखण्डता को बनाएं रखा। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि एक बालिका शिक्षित होती है तो दो परिवारों को संवारती है। प्रबंध निदेशक सुरेश जाटोल ने स्व. इन्दिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं इस अवसर पर राजेश चैधरी, स्वरूप जांगिड़, मनोहरसिंह आसू, ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर चित्रकला, व निम्बंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर नरपतसिंह, निकिता जैन, मनोहरंिसह आसू, रमेश गोंसाई, ललितपालसिंह, निर्मला, अंजू, संजू खोरवाल सहित विद्यालय स्टापगण मौजूद रहा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top