स्व. गंगाराम चौधरी का प्रतिमा अनावरण समारोह 24 को 
बाड़मेर।
श्री किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान, बाड़मेर के तत्वावधान में बलदेव नगर स्थित किसान कन्या छात्रावास में पूर्व राजस्व मंत्री एवं किसान नेता स्व. गंगाराम चौधरी का प्रतिमा अनावरण समारोह 24 अक्टूबर को सुबह 11.30 मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के सानिध्य में रखा गया है। 
श्री किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान, बाड़मेर के अध्यक्ष बलवंतसिंह चौधरी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सत्यपाल मलिक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री डा. रामप्रताप, राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, पूर्व मंत्री राज. सरकार एवं राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, नागौर सांसद सी.आर.चौधरी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेष महामंत्री कुलदीप धनखड़, भाजपा प्रदेष प्रवक्ता डाॅ. प्रियंका चैधरी, प्रदेष अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं बायतु विधायक कैलाष चैधरी होंगे। 

स्मारिका का होगा विमोचनः 
पूर्व राजस्व मंत्री एवं किसान नेता स्व. गंगाराम चौधरी चौधरी की मूर्ति अनावरण के मौके पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाष डालने वाली स्मारिका का विमोचन होगा। 

समारोह की तैयारियां पूर्णः
किसान कन्या छात्रावास बाड़मेर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व अन्य अतिथियों के स्वागत में पलक पावड़े बिछाने के लिए समारोह की पूर्ण तैयारियां कर ली गई है। समारोह में विषाल षामियाना लगाया गया है। किसान कन्या छात्रावास में पूर्व राजस्व मंत्री एवं किसान नेता गंगाराम चौधरी की प्रतिमा गुरूवार को षुभ नक्षत्र में विधि विधानपूर्वक यज्ञ हवन व मंत्रोच्चारण कर स्थापित की गई। इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी , भाजपा प्रदेष महामंत्री कुलदीप धनखड़, भाजपा प्रदेष प्रवक्ता डा. प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी आदि उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में अतिथियों को बुलाने के लिए राजस्थान राज्य के साथ-साथ बाहरी राज्यों के भी कई गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। 
प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजाः 
प्रतिमा अनावरण समारोह स्थल पर गुरूवार को जिले के प्रषासनिक अधिकारियों ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top