बाड़मेर शस्त्र पूजा करके निकला RSS का पथ संचलन
बाड़मेर 
विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजा करके पथ संचलन निकाला गया। विजयादशमी पर्व पर प्रातः 8:30 बजे विजयादशमी उत्सव हाईस्कूल संघ स्थान पर मनाया गया, उत्सव के प्रारम्भ में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों जिला सह संघचालक रिखबदास बोथरा, जिला संघचालक पुखराज गुप्ता, बाड़मेर विभाग प्रचालक श्याम सिंह द्वारा शस्त्र पूजन किया गया, उसके बाद संघ के स्वयंसेवकों नें शारीरिक प्रदर्शन व दण्ड योग के प्रदर्शन किये उसके पश्चात् अवतरण एवं काव्यगीत हुआ। तत्पश्चात् राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाड़मेर विभाग प्रचालक श्याम सिंह का उद्बोधन रहा। श्याम सिंह नें बताया कि संघ के संस्थापक प. पू. डाॅक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार नें गुलामी के समय अंग्रेजों से चुनौती लेते हुए भारत को आज़ाद कराया और एक आदर्श हिन्दु संगठन की स्थापना की। श्याम सिंह बताया कि संघ 90 वर्षों से लगातार विजयादशमी उत्सव संघ की स्थापना के रूप में मनाता है। उन्होंनें बताया कि भारत की दैवीय संस्कृति ईसाई व मुस्लिम संस्कृति से पहले पूरे विश्व में फैली रही। उन्होंनें उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार हमारी हिन्दु संस्कृति न केवल भारत में अपितु संपूर्ण विश्व में अपना एक विशेष स्थान रखती है। श्याम सिंह नें विजयादशमी के उत्सव पर स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि संपूर्ण हिन्दुसमाज सामाजिक समरसता का भाव पेश करते हुए अपने घरों में जाति-पांति को भूलकर सभी वर्गों संगठित एवं शक्तिवान बने रहे। उन्होने स्वयंसेवकों भगवान श्रीराम के आदर्शों चलते हुए राष्ट्रदोही गतिविधियों का सामाना करें। उन्होंनें स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे पथ-संचलन में कदम से कदम मिलाकर विराट हिन्दु शक्ति का प्रदर्शन करें । उसके ठीक बाद संघ के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में नगर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न्ा गणों की रचना करते हुए पथ संचलन किया। इस संचलन में घोष वाहिनी एवं ध्वज वाहिनी भी सम्मिलित रही। कदम से कदम मिलाते हुये यह संचलन प्रातः ठीक 10.30 बजे हाईस्कूल संघ स्थान से प्रारम्भ होकर मार्गों से होते हुए हाईस्कूल रोड़ गल्र्स काॅलेज, विश्वकर्मा सर्किल, पाँच बत्ती चैराहा, फकीरों का कुआ, जोशियों की प्रोल, गाँधी चैक हनुमान मंन्दिर, ईलोजी बाजार, पीपली चैक, प्रताजी की प्रोल, तेरापंथ भवन, डाॅ. भोजराजरजी का मकान, माणक चिकित्सालय, विजय साड़ी सेंटर, गल्र्स स्कूल, रेल्वे स्टेशन, कैलाश सरोवर होटल, पुलिस कोतवाली, माहेश्वरी भवन से होते पूनः हाईस्कूल पर 11.30 बजे समाप्त हुआ। सभी प्रमुख स्थानों पर भारत माता की जय और जयश्री राम जैसे देशभक्ति उद्घोषों से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। तथा पथ संचलन के प्रमुख मार्गों पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पथ संचलन के लिए संघ के सभी प्रभात एवं सायं शाखाओं के कार्यकत्र्ताओं नें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। संचलन के इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के व्यक्ति शामिल हुए। संचलन की समाप्ति पर नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मी एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों का आभार व्यक्त किया। संघ के सभी अनुसांघिक संगठन जैसे विश्व हिन्दु परिषद्, बजरंग दल, विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, सीमाजन कल्याण समिति, सेवा भारती, भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ आदि संगठन भी इसे सफल बनानें में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में दीलीप सींधी, अरविन्द तापडीया, मुकेश लाखारा, रामसिंह, स्वरूपसिंह , दशरथ शारदा, अक्षय, आदि कार्यकर्ताओं विशेष सहयोंग रहा नगर संचलन में विशेषकर सभी आयु के लोगो का प्रतिनिधित्व रहा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top