शिक्षको को देनी होगी परीक्षा, मिलेगा पूरे विद्यालय को सम्मान
बाड़मेर।
बच्चों की परीक्षा लेने वाले संस्था प्रधान औरशिक्षकों को भी अब परीक्षा देनी होगी। उनके मूल्यांकन के लिए 100 अंकनिर्धारित किए गए है। इसके लिए राज्य सरकार नई योजना प्रारंभ करनेजा रही है।
शिक्षा विभाग में कार्यरत संस्था प्रधानांे एवं शिक्षकांे की कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार 15 अक्टूबर सेउत्कृष्ट विद्यालय चयन योजना प्रारंभ कर रही है। इसके तहत शिक्षकांेकी अब परीक्षा ली जाएगी। इस योजना के तहत उनके कामकाज केमूल्यांकन के लिए 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमंे 16 कैटेगरी मेंप्रश्न (कामकाज) होंगे। इसके आकलन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।इस परीक्षा मंे इसमें शिक्षक तो फेल नहीं होंगे, लेकिन पूरे विद्यालय कोसम्मान दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने उप निदेशकों कोनिर्देश जारी किए हैं। इसमें योजना के संचालन के लिए ब्लॉक स्तर परकमेटी बनाने के लिए कहा गया है। कमेटी में बीईईओ, एबीईईओ,आरपी और संस्था प्रधान होंगे। यह कमेटी स्कूलों में औचक निरीक्षणकरेगी। साथ ही इस दौरान मौके पर विभिन्न कैटेगरी में उसके आधारपर अंक दिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर प्रदेश में 200 स्कूलोंका चयन किया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top