भटियाणी पैदल यात्रा संघ जसोल  को रवाना
बाड़मेर 
जटियों का नया वास स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर से जय माता राणी भटियाणी पैदल यात्रा संघ बाड़मेर से जसोल दर्षन को रवाना हुआ। संघ व्यवस्थापक बाबूलाल मोसलपुरिया ने बताया कि संघ को समाजसेवी भैरूसिंह फुलवारिया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए माता के भक्तों की आस्था को सलाम करते हुए यात्रा कुषल मंगल होने की कामना के साथ -साथ संघ में व्यवस्था हेतु 5555/- रूपये की सहयोग राषि भेंट की। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी माजिसा धाम जसोल के लिए ढोल-ढमाके व डीजे की गुंज के साथ सैकड़ों महिला पुरूष नाचते गाते माजीसा के जयकारों की गुंज के साथ माता के दरबार के लिये रवाना हुए। इस अवसर पर समाजसेवी भैरूसिंह फुलवारिया, संघ व्यवस्थापक बाबूलाल मोसलपुरिया, पूर्व पार्षद मंजू देवी फूलवारिया, माजीसा झाड़ शांति देवी मोसलपुरिया, रघुनाथ कुर्डिया, भागीरथ मोसलपुरिया, धनाराम सुवासिया, ताराचंद कुर्डिया, महेन्द्र कुर्डिया, राजू मोसलपुरिया, देवेन्द्र बांषीवाल, भगवानदास सुवासिया, धीरज तिगोया, पारी देवी गोसाई, सुगणा देवा गोसाई, पपू देवी जाटोल, शांति देवी मोसलपुरिया सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top