कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति हर्षोल्लास से मनाई
बाड़मेर।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे, उन्होने कम्प्यूट्रीकृत युग का सपना देखकर उन्हे पूरा करने के लिए अपना जीवन न्याछौवर कर दिया। आज उन्ही के प्रयासो से हम एक क्लिक पर सारे काम आसानी से कर पा रहे है। उनके इस योगदान को भारतवासी कभी भुला नहीं सकता। यह बात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फतेह खा ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंति पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप मंे कही।
खान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी के लिए राजीव गांधी प्रेरणा स्त्रोत है। सभी युवाओं को चाहिए कि वह उनके विजन को साकार करे। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि राजीव गांधी शुरू से ही उनके रोल मोडल रहे है। उनके द्वारा देश की उन्नति के लिए किए गए कार्यो की जितना प्रशंसा की जाए वह कम है। इस तरह के प्रधानमंत्री आज कहीं देखने को नहीं मिलते। बोथरा ने युवाओ से उनके बतााए रास्ते पर चलने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने आधुनिक भारत के पुरोधा राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया है। आज विकास की जो गति भारत में दिख रही है, वह सब उनके प्रयासो से ही संभव हो पाया है। गडरारोड़ प्रधान तेजाराम कोडेचा ने कहा कि सीमावर्ती बाड़मेर जिला शुरू से ही कांग्रेस का समर्थक रहा है लेकिन विशेष रूप से गांधी परिवार और उसमे भी राजीव गांधी के सबसे ज्यादा प्रशसंक है, क्योकि राजीव गांधी युवाओ को आगे लाने के लिए हर समय समर्पित रहते थे। युवाओ को ही आधार मानकर उन्होने आधुनिक भारत का सपना देखा था। 
इस अवसर पर कांग्रेस नेता चैनसिंह भाटी, मुकेश जैन, हरीशचन्द्र सोेलंकी, छगनलाल जाटव, मेवाराम सोनी, एडवोकेट पूनमसिंह चैधरी एवं प्रकाश सोलकी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ब्लाॅक अध्यक्ष बच्चू खां, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार, महेन्द्रसिंह एडवोकेट, जगदीश जाखड़ किसान एवं खेतीहर मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष रूपाराम सारण, पूर्व पार्षद मोहनलाल सोंलकी, दीपक माली, बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र युवक कांगे्रस उपाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, सवाईसिंह चूली, छोटूसिंह पंवार, मोहनलाल जाटोल, प्रवीण सेठिया, अर्जुन मेघवाल एवं सोहनलाल मेघवाल उपस्थित थे। 


0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top