पोकरण में 6 हजार 668 पुरुष एवं 5 हजार 786 महिला मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, 20 वार्डों में 88.63 प्रतिषत हुआ मतदान
जैसलमेर
पोकरण नगरपालिका आम चुनाव- 2015 के लिए सोमवार, 17 अगस्त को 20 वार्डों के लिए हुए मतदान के दिवस कुल 14 हजार 51 मतदाताओं में से 12 हजार 454 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। इसमें 6 हजार 668 पुरूष एवं 5 हजार 786 महिला मतदाताओं ने अपने मत डालें। इस प्रकार पुरूष मतदातओं का प्रतिषत 90.67 एवं महिला मतदाताओं का प्रतिषत 86.40 रहा है। इस प्रकार कुल मतदान का प्रतिषत 88.63 रहा है।
रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) पोकरण नरेन्द्रपालसिंह शेखावत ने बताया कि वार्ड संख्या 1 में कुल 592 मतदाताओं में से 550 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 284 पुरूष एवं 266 महिला मतदाता ने मत डालें। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2 में 654 मतदाताओं में से 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 345 पुरूष एवं 280 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 3 में 763 मतदाताओं में से 725 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 383 पुरूष एवं 342 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 4 में 449 मतदाताओं में से 366 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 177 पुरूष एवं 189 महिला मतदाता ने मत डालें।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 5 में 574 मतदाताओं में से 504 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 268 पुरूष एवं 236 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 6 में 676 मतदाताओं में से 593 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 330 पुरूष एवं 263 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 7 में 686 मतदाताओं में से 616 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 321 पुरूष एवं 295 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 8 में 525 मतदाताओं में से 479 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 264 पुरूष एवं 215 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 9 में 618 मतदाताओं में से 525 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 292 पुरूष एवं 233 महिला मतदाता ने मत डालें।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 में 650 मतदाताओं में से 559 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 298 पुरूष एवं 261 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 11 में 836 मतदाताओं में से 696 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 372 पुरूष एवं 324 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 12 में 807 मतदाताओं में से 723 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 391 पुरूष एवं 332 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 13 में 618 मतदाताओं में से 542 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 271 पुरूष एवं 271 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 14 में 780 मतदाताओं में से 684 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 358 पुरूष एवं 326 महिला मतदाता ने मत डालें।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 15 में 634 मतदाताओं में से 615 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 336 पुरूष एवं 279 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 16 में 1075 मतदाताओं में से 988 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 529 पुरूष एवं 459 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 17 में 960 मतदाताओं में से 851 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 480 पुरूष एवं 371 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 18 में 494 मतदाताओं में से 430 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 216 पुरूष एवं 214 महिला मतदाता ने मत डालें। वार्ड संख्या 19 में 979 मतदाताओं में से 779 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 421 पुरूष एवं 358 महिला मतदाता ने मत डालें तथा वार्ड संख्या 20 में 681 मतदाताओं में से 604 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 332 पुरूष एवं 272 महिला मतदाता ने मत डालें। 
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 4 में पुरूष मतदाताओं से अधिक महिला मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, यहां 177 पुरूष एवं 189 महिलाओं ने अपने मत डालें वहीं वार्ड संख्या 13 में पुरूष एवं महिला मतदाताओं ने बराबर संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया, इसमें 271 पुरूष एवं 271 महिलाओं ने अपने मत डालें। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मतदान वार्ड संख्या 15 में हुआ जहां 97 प्रतिषत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं सबसे कम वार्ड संख्या 19 में मतदान हुआ जिसमें 79.57 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि मतदान के दिवस 9 हजार 506 मतदाताओं ने निर्वाचन विभाग द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र पहचान के रूप में प्रस्तुत किए वहीं 2 हजार 948 मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत किए।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top