राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलने का जताया विरोध
बाड़मेर।
ग्रेस कमेटी बाड़मेर ने केन्द्र सरकार द्वारा देश भर में बने राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलने की घोषणा का विरोध जताया हैं। 
कांग्रेस कमेटी क¢ उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार जिस तरह से आम जन की महत्वपूर्ण योजनाओं का नामकरण भाजपा नेताओं के नाम से कर रही हैं वह निन्दनीय हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हाल ही में राजीव गांधी सेवा केन्द्र का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र कर दिया हैं जो कि राजनीतिक द्वेषभावना से किया जा रहा हैं। एडवोकेट सोहनलाल चैधरी, मेवाराम सोनी, छगनलाल जाटव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी केन्द्र सरकार के इस निर्णय का विरोध जताते हुए भाजपा के कदम को निन्दनीय बताया। उन्होने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री के नाम से बने इन सेवा केन्द्रों का यकायक नाम बदलना द्वेषपूर्ण कार्यवाही हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार को अपने इस निर्णय को बदलना होगा वरना कांग्रेस इसके विरोध में आंदोलन करेगी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top