"महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं"
बाड़मेर/बालोतरा।
 "प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। कार्यकर्ता जागरूक होकर प्रत्येक महिला तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।"

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वनिता सेठ ने मंगलवार को डाक बंगले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में 13 दिसम्बर को जयपुर में सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश भर से कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

पदाधिकारी अधिकाधिक कार्यकर्ताओं को आयोजन की जानकारी पहुंचाएं व उन्हें भाग लेने का निमंत्रण दें। प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 

महिलाओं को संगठन से जोड़ें। पूर्व नगर परिषद सभापति महेश चौहान ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में विजयलक्ष्मी राजपुरोहित को जिला सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया गया। 

वहीं खण्ड बालोतरा में एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्घारित किया गया। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज अग्रवाल, पार्षद कौशल्या देवी, पूर्व पार्षद दुर्गा देवी सोनी, रेना परिहार, पूर्णादेवी अग्रवाल, आशा देवी, सोनिया गौड़, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा, पार्षद मानवेन्द्र, पूर्व पार्षद रोहित सोलंकी, हीरालाल गोयल, रमेश भंसाली सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। - See more at: http://rajasthanpatrika.patrika.com/news/increase-the-participation-of-women/1207462.html#sthash.YlMYHKCI.dpuf

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top