मुनाबाव। वीजा में कांट छांट, महिला को पाक जाने से रोका

मुनाबाव। 
मुनाबाव स्टेशन पर शनिवार को एक महिला को इमिग्रेशन जांच के दौरान वीजा में कांट छांट के कारण पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया है। महिला रायबरेली जिले के बलियानगर के तलियाकोट की रहने वाली बताई जा रही है। कराची में उसकी बेटी ब्याही हुई है, जिससे मिलने के लिए वो जा रही थी। 
जीआरपी चौकी प्रभारी गजे सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रायबरेली जिले की रहने वाली रेहाना बेगम प|ी मुजफ्फर बेग (45) पाकिस्तान के कराची शहर में अपनी बेटी से मिलने के लिए जा रही थी। जोधपुर के भगत की कोठी स्टेशन से वो थार एक्सप्रेस में सवार हुई और मुनाबाव तक तो पहुंच गई। मुनाबाव में इमीग्रेशन की जांच के दौरान जब उसके पासपोर्ट और वीजा को देखा गया तो वीजा में कांट छांट नजर आई। इस पर एजेंसियों को शक हुआ और रेहाना को आगे जाने से रोक दिया गया। 
राजपुरोहित ने बताया कि अब उस महिला को वापस थार एक्सप्रेस से ही जोधपुर भेजा जाएगा, जहां से वो अपने घर को जा सकेगी। उन्होंने बताया कि थार एक्सप्रेस से शनिवार को 666 यात्री भारत से पाक गए और पाक से आने वाली यात्रियों की संख्या 511 थी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top