ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 4 विकेट से दी मात
ब्रिस्बेन। 
Live Cricket Score 2nd Test india vs australiaभारतीय क्रिकेट टीम गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 224 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट खोने के बाद 122 रन बना लिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में मिली 97 रनों की बढ़त के आधार पर भारतीय टीम ने ऑस्टेलिया के सामने मात्र 128 का लक्ष्य रखा।
भारत की पहली पारी के 408 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 505 रन बनाए थे।
शिखर धवन 26 और चेतेश्वर पुजारा 15 रनों पर तीसरे दिन नाबाद रहे थे। जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो क्रीज पर विराट कोहली और पुजारा आए। धवन नेट प्रक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे।
पुजारा के साथ बल्लेबाजी करने उतरे कोहली मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली के आउट होने के बाद आजिंक्या रहाणे (10) रोहित सर्मा, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खाता भा नहीं खोल सके। पांच विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए आर अश्विन मात्र 19 रन बनाकर आउट हुए।
अश्विन के आउट होने के बाद चोटिल शिखर धवन क्रीज पर आए लेकिन साथी खिलाड़ी पुजारा ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें 43 रनों के स्कोर पर ल्योन के हाथों कैच आुट करवाया।
पहली पारी के हीरो विजय का विकेट 41 के कुल योग पर मिशेल स्टार्क ने लिया। विजय ने 39 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 144 रन बनाकर भारत को मजबूती प्रदान की थी। 
इससे पहले, कप्तान स्टीवन स्मिथ (133) के करियर के छठें शतक, मिशेल जानसन (88) और स्टार्क (52) की उम्दा बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 505 रन बनाए। 
जोस हेेजलवुड 50 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाकर 32 रनों पर नाबाद लौटे। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में दो विकेट गंवाए। पहला विकेट मिशेल मार्श (11) के रूप में गिरा जबकि दूसरा विकेट विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हॉडिन (6) के रूप में गिरा। मार्श को इशांत शर्मा ने अपनी एक अंदर आती गेंद पर बोल्ड किया। 
मार्श ने 34 गेंदों पर एक चौका लगाया। उनका विकेट 232 के कुल योग पर गिरा। हॉडिन 247 के कुल योग पर आउट हुए। हॉडिन को वरूण एरॉन ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया।मार्श दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात तथा कप्तान स्मिथ 65 रनों पर नाबाद लौटे थे। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक चार विकेट पर 221 रन बनाए थे। 
दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरे। आउट होने वाले बल्लेबाजों में स्मिथ, जानसन, लियोन और सबसे अंत में स्टार्क रहे। स्मिथ 133 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए। स्मिथ ने 191 गेंदों का सामना कर 13 चौके और दो छक्के लगाए। 
स्मिथ ने जानसन के साथ सातवें विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की। स्मिथ ने 147 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। जानसन ने अपना 10वां अर्धशतक लगाया। 
जानसन हालांकि स्मिथ से पहले आउट हुए थे। जानसन का विकेट 395 के कुल योग पर गिरा जबकि स्मिथ 398 के कुल योग पर आउट हुए। इसके बाद लियोन और स्टार्क ने नौवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े। 
इसमें लियोन के 23 और स्टार्क के 31 रन शामिल हैं। लियोन की विदाई के बाद स्टार्क ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे हेजेलवुड के साथ भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपने करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। स्टार्क ने 59 गेंदों पर छह चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया ने 109.4 ओवर बल्लेबाजी की। भारत की ओर से इशांत शर्मा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि वरूण एरॉन और रविचंद्रन अश्विन को दो-दो सफलता मिली। भारत को इस मैदान पर जीत का खाता खोलना है। 
भारत ने इस मैदान पर अब तक पांच मैच खेले हैं लेकिन उसे एक में भी जीत नहीं मिली है। अंतिम बार दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर दिसम्बर 2003 में सामना हुआ था, जो बराबरी पर छूटा था। 
खास बात यह है कि इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया 1988 के बाद से अब तक नहीं हारा है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे है। उसने एडिलेड में भारत को 48 रनों से हराया था। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में ही खेला जाना था लेकिन टेस्ट खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की असमय मौत के कारण सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top