जैसलमेर में पंचायतीराज चुनाव 2015 के लिए लाॅटरी निकाली गई
पंचायत समिति सांकडा प्रधान का पद पिछडा वर्ग, सम समिति के प्रधान का पद सामान्य महिला व जैसलमेर समिति के प्रधान का पद सामान्य हुआ
जैसलमेर,
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 के लिए राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसरण में शुक्रवार, 19 दिसम्बर को कलेक्टेªट सभागार में जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने जिले की तीनो पंचायत समितियो के प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के पदो के लिए राज्य सरकार के नवीनतम निर्देषो के तहत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न श्रेणीवार आरक्षण की लाॅटरी निकाली गई।

इस दौरान जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड, जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पूर्व विधायक साले मोहम्मद, पंचायत समिति सम की प्रधान श्रीमती लक्ष्मी कंवर, जैसलमेर प्रधान मूलाराम चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा, इण्डियन नेषनल कांग्रेस रावताराम पंवार व बीएसपी के अमृतलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

प्रधान पदो के लिए आरक्षण

जिला कलक्टर मीना की अध्यक्षता में आयोजित इस लाॅटरी कार्यक्रम में नन्हीं बालिका कषिष बारूपाल ने पर्चियां निकाली। लाॅटरी निकालने के बाद प्रधान पद के लिए पंचायत समिति सांकडा के प्रधान का पद पिछडा वर्ग, पंचायत समिति सम के प्रधान का पद सामान्य महिला व पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान का पद सामान्य वर्ग का रहा है।

जिला परिषद सदस्यो की आरक्षण की स्थिति

जिला कलक्टर मीना ने बताया कि जिला परिषद के कुल 17 वार्डो की लाॅटरी निकाली गई। इसके अनुसार जिला परिषद के वार्ड संख्या 10 व 13 अनुसूचित जाति के सामान्य व्यक्ति के लिए व वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 17 अनुसूचित जनजाति के सामान्य व्यक्ति के लिए, वार्ड संख्या 8 व 9 अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए तथा वार्ड संख्या 2 व 12 अन्य पिछडा वर्ग के सामान्य व्यक्ति के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 5, 6, 14, 15 व 16 सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित किए गए है तथा वार्ड संख्या 1, 3, 4 व 7 सामान्य के लिए रहेंगे।

पंचायत समिति सदस्य का आरक्षण

पंचायत समिति सम में कुल 15 वार्ड है। निकाली गई लाॅटरी के अनुसार वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जाति के सामान्य व्यक्ति के लिए व वार्ड संख्या 14 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जनजाति के सामान्य व्यक्ति के लिए, वार्ड संख्या 4 व 15 अन्य पिछडा वर्ग के सामान्य व्यक्ति के लिए व वार्ड संख्या 6 अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 1, 3, 5, 8 व 10 सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित किया गया है व वार्ड संख्या 2, 9, 11 व 12 सामान्य श्रेणी के लिए रहेंगे।

इसी प्रकार पंचायत समिति जैसलमेर में भी कुल 15 वार्ड है इसमें से निकाली गई आरक्षण संबंधी स्थिति के अनुसार वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए व वार्ड संख्या 15 अनुसूचित जाति के सामान्य व्यक्ति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जनजाति के सामान्य व्यक्ति के लिए, वार्ड संख्या 8 व 10 अन्य पिछडा वर्ग के सामान्य व्यक्ति के लिए एवं वार्ड संख्या 14 अन्य पिछडा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 1, 4, 7, 9 व 11 सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित व वार्ड संख्या 2, 5, 6 व 12 सामान्य श्रेणी के रहेंगे।

इसी प्रकार पंचायत समिति सांकडा में कुल 19 वार्ड है। इसमे से निकाली गई आरक्षण संबंधी स्थिति के अनुसार वार्ड संख्या 1 व 10 अनुसूचित जाति के सामान्य व्यक्ति के लिए व वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 18 अनुसूचित जनजाति के सामान्य व्यक्ति के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 व 8 अन्य पिछडा वर्ग सामान्य व्यक्ति के लिए तथा वार्ड संख्या 15 व 16 अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 3, 6, 12, 13, 17 व 19 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है एवं वार्ड संख्या 2, 4, 5, 9 व 14 सामान्य वर्ग के लिए रहेगा।

इस लाॅटरी के दौरान उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव, फतेहगढ जयसिंह, पोकरण नरेन्द्रपाल सिंह भी उपस्थित थे। 

पंचायत समिति जैसलमेर के सरपंचो के पदो की लाॅटरी निकाली गई

जैसलमेर, 19 दिसम्बर/ जिला कलक्टर एन.एल. मीना, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड, जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पूर्व विधायक साले मोहम्मद, पंचायत समिति सम की प्रधान श्रीमती लक्ष्मी कंवर, जैसलमेर प्रधान मूलाराम चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा, इण्डियन नेषनल कांग्रेस रावताराम पंवार व बीएसपी के अमृतलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा की उपस्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव की अध्यक्षता में पंचायत समिति जैसलमेर के सरपंचो के पदो के आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली गई। नन्हीं बालिका कषिष बारूपाल ने पर्चियां निकाली।
उपखण्ड अधिकारी डाॅ. वैष्णव ने बताया कि पंचायत समिति के कुल 44 ग्राम पंचायतो के सरपंच पदो के आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली गई। इसके अनुसार सरपंच पदो के लिए अनुसूचित जाति पुरूष के 4 , महिला के 3, अनुसूचित जनजाति पुरूष व महिला के 2-2, अन्य पिछडा वर्ग पुरूष के 5, महिला के 4 पदो का आरक्षण हुआ है। इसी प्रकार सरपंच सामान्य महिला के 13 पदो का तथा सामान्य पुरूष के 11 पद सरपंच के लिए आरक्षित हुए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत शक्तिनगर, पांचे का तला, बडोडा गांव व बांकलसर सरपंच का पद अनुसूचित जाति सामान्य व्यक्ति के लिए तथा ग्राम पंचायत बारेवाला, जवाहर नगर व बासनपीर अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बडाबाग व नाचना का सरपंच का पद अनुसूचित जनजाति सामान्य पुरूष के लिए तथा ग्राम पंचायत टावरीवाला व नेहडाई अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सोढाकोर, धायसर, बोडाना, डाबला व खींवसर सरपंच का पद अन्य पिछडा वर्ग सामान्य व्यक्ति के लिए तथा ग्राम पंचायत आसकन्द्रा, खींया, अजासर व मदासर अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बरमसर, अमरसागर, देवा, सुल्ताना, बोहा, भू, काणोद, मोकला, चांधन, छत्रैल, पारेवर, बाहला व चिन्नू के सरपंच का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। ग्राम पंचायत रूपसी, कीता, अवाय, पिथला, हमीरा, मोहनगढ, सत्याया, काठोडी, जालूवाला, नोख व ताडाना के सरपंच का पद सामान्य रहेगा। 

पंचायत समिति सम के सरपंचो के पदो की लाॅटरी निकाली गई
जैसलमेर,
जिला कलक्टर एन.एल. मीना, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड, जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पूर्व विधायक साले मोहम्मद, पंचायत समिति सम की प्रधान श्रीमती लक्ष्मी कंवर, जैसलमेर प्रधान मूलाराम चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा, इण्डियन नेषनल कांग्रेस रावताराम पंवार व बीएसपी के अमृतलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा की उपस्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) फतेहगढ जयसिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सम के सरपंचो के पदो के आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली गई। नन्हीं बालिका कषिष बारूपाल ने पर्चियां निकाली।
उपखण्ड अधिकारी जयसिंह ने बताया कि पंचायत समिति सम के कुल 52 ग्राम पंचायतो के सरपंच पदो के आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली गई। इसके अनुसार सरपंच पदो के लिए अनुसूचित जाति पुरूष के 5 , महिला के 4, अनुसूचित जनजाति पुरूष 2 व महिला 1, अन्य पिछडा वर्ग पुरूष के 6, महिला के 5 पदो का आरक्षण हुआ है। इसी प्रकार सरपंच सामान्य महिला के 16 पदो का तथा सामान्य पुरूष के 13 पद सरपंच के लिए आरक्षित हुए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कपूरिया, तेजमालता, रायमला, सियाम्बर, तनोट अनुसूचित जाति सामान्य व्यक्ति के लिए तथा ग्राम पंचायत सांगड, बीदा, उण्डा व कोटडी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डांगरी, नरसिंगो की ढाणी अनुसूचित जनजाति सामान्य व्यक्ति के लिए व ग्राम पंचायत बांदा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सतो, खुहडी, देवडा, नेतसी, सितोडाई व अडबाला के सरपंच का पद अन्य पिछडा वर्ग सामान्य व्यक्ति के लिए तथा ग्राम पंचायत सलखा-दामोदरा, तेजरावा, पोछीना, धनाना व बैरसियाला के सरपंच का पद अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत म्याजलार, कुण्डा, मूलाना, दव, रामगढ, डेढा, सिपला, फतेहगढ, कनोई, रामा, मण्डोई, राघवा व लूणार के सरपंच का पद सामान्य वर्ग का रहेगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत चेलक, रिवडी, तेजपाला, खुईयाला, झिनझिनयाली, पूनमनगर, छतांगढ, बईया, हरनाउ, लखा, रासला, देवीकोट, शाहगढ, मोढा, सोनू व सम के सरपंच का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
पंचायत समिति सांकडा के सरपंचो के पदो की लाॅटरी निकाली गई
जैसलमेर, जिला कलक्टर एन.एल. मीना, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड, जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पूर्व विधायक साले मोहम्मद, पंचायत समिति सम की प्रधान श्रीमती लक्ष्मी कंवर, जैसलमेर प्रधान मूलाराम चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह हमीरा, इण्डियन नेषनल कांग्रेस रावताराम पंवार व बीएसपी के अमृतलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा की उपस्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) पोकरण नरेन्द्रपालसिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में पंचायत समिति सांकडा के सरपंचो के पदो के आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली गई। नन्हीं बालिका कषिष बारूपाल ने पर्चियां निकाली।
उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्रपालसिंह ने बताया कि पंचायत समिति सांकडा के कुल 44 ग्राम पंचायतो के सरपंच पदो के आरक्षण के लिए लाॅटरी निकाली गई। इसके अनुसार सरपंच पदो के लिए अनुसूचित जाति पुरूष के 3 , महिला के 3, अनुसूचित जनजाति पुरूष व महिला 1-1, अन्य पिछडा वर्ग पुरूष के 5, महिला के 4 पदो का आरक्षण हुआ है। इसी प्रकार सरपंच सामान्य महिला के 14 पदो का तथा सामान्य व्यक्ति के 13 पद सरपंच के लिए आरक्षित हुए है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ओढाणिया, भुर्जगढ व छायण के सरपंच का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए व ग्राम पंचायत धोलासर, सनावडा, भैंसडा अनुसूचित जाति सामान्य व्यक्ति के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रामदेवरा के सरपंच का पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए व ग्राम पंचायत माधोपुरा के सरपंच का पद अनुसूचित जनजाति सामान्य व्यक्ति के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत झलारिया, जैमला, पदमपुरा व पन्नासर के सरपंच का पद अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए एवं ग्राम पंचायत लौहारकी, सुभाषनगर, भीखोडाई, राजगढ व बारठ का गांव के सरपंच का पद अन्य पिछडा वर्ग सामान्य व्यक्ति के लिए आरक्षित हुआ है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत लाठी, चैक, डिडाणिया, लवां, माड़वा, भणियाणा, रातडिया, झाबरा, स्वामी जी की ढाणी, बांधेवा, मानासर, लूणाकला, फलसूण्ड व मोडरडी के सरपंच का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सादा, खेतोलाई, गोमट, उजलां, केलावा, सरदारसिंह की ढाणी, जालोडा-पोकरणा, राजमथाई, दांतल, बलाड, ओला, नेडान व सांकडा के सरपंच का पद सामान्य रहेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top