आरएएस परीक्षा-2012: आखिरकार भर्ती की राह खुली
अजमेर। 
राजस्थान लोक सेवा आयोग की बहुप्रतीक्षित आरएएस परीक्षा-2012 आखिरकार भर्ती की राह पर निकल पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग 7 जनवरी से साक्षात्कार शुरू कर रहा है। 
आयोग ने आरएएस भर्ती में श्रेणीवार वर्गीकरण जारी किया है। इसके अनुसार राज्य सेवा में 360 पद व अधीनस्थ सेवाओं में 851 पदों पर भर्ती होनी है। राज्य सेवा के तहत आरएएस में सर्वाधिक 75 और जेल, रोजगार व देवस्थान विभाग में न्यूनतम 2-2 पदों पर भर्ती की जाएगी। 
ras 2012 recruitment exam interview  from 7 januaryअधीनस्थ सेवाओं में सर्वाधिक 494 पद राजस्थान को-ऑपरेटिव अधीनस्थ सेवा में है। जबकि न्यूनतम 4 पद राजस्थान रोजगार सेवा में रखे गए हैं।
राज्य सेवा: कुल पद 360
राजस्थान प्रशासनिक सेवा 75, आरपीएस 52, लेखा 22, बीमा 12, औद्योगिक 12, पर्यटन 7, वाणिज्य कर 19, सहकारी 66, जेल 3, रोजगार व परिवहन में 2-2, महिला व बाल विकास विभाग 19, देवस्थान 2, ग्रामीण विकास 64, महिला विकास में 3 पदों पर भर्ती की जानी है।
अधीनस्थ सेवा: 851 पद
औद्योगिक सेवा 9, तहसीलदार सेवा 85, रोजगार अधीनस्थ सेवा 4, देवस्थान 14, आबकारी सेवा में 100, वाणिज्यकर विभाग 35, खाद्य व नागरिक आपूर्ति 103, सहकारी सेवा 494, महिला व बाल विकास 9 पदों पर भर्ती की जानी है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top