बाड़मेर 13 दिसंबर को कांग्रेस मनाएगा काला दिवसः खां
बाड़मेर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 दिसंबर को राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर इस दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी क¢ जिलाध्यक्ष फतेह खान ने प्रेस बयान जारी बताया कि राज्य की भाजपा सरकार को 13 दिसंबर को एक साल पूर्ण होने को हैं, इस एक साल के दौरान भाजपा सरकार ने अपने वादे के बिल्कुल विपरीत काम किया हैं। खां के मुताबिक आम जन ने भाजपा सरकार को इस उम्मीद से वोट दिए थे कि वह मंहगाई से मुक्ति दिलाएगी और पीडि़त को राहत देगी। लेकिन इसके ठीक उल्ट राज्य की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया। साथ ही पिछले एक वर्ष में भाजपा ने एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे आम जनता को राहत मिली हो, बल्कि महारानी की मनमानी के कारण किसान, गरीब, महिला, मजदूर उनसे त्रस्त हैं।
इसी के विरोध में 13 दिसंबर को प्रदेश व्यापी आव्हान पर जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। कमेटी उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक मेवाराम जैन, पूर्व सांसद हरीश चैधरी, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख श्रीमती मदन कौर, प्रधान सहित सभी ब्लाॅक अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहेगे। जोशी ने विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोगो से पहुंचने का आव्हान किया हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top