बाड़मेर सभी के सहयोग से होगा शहर का विकास : जैन

-वार्ड संख्या ४० में नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति और पार्षदों का अभिनंदन
बाड़मेर.
'सत्ताधारी भाजपा ने नगर परिषद चुनाव में जीत के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपनाए। धन-बल के साथ ही सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया। इसके बावजूद शहर की जनता ने कांग्रेस पर अपना भरोसा कायम रखते हुए विकास के क्रम को आगे बढ़ाने की पहल की है। नए नगर परिषद बोर्ड में सभी के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा।Ó यह बात विधायक मेवाराम जैन ने गुरुवार रात वार्ड संख्या ४० में हिंगलाज मंदिर के पास आयोजित सभा में कही। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति और पार्षदों का सम्मान किया गया।
विधायक ने इसे आमजन की जीत बताते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बने अभी एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं पर कैंची चलाना शुरू कर दिया। आमजन को संबल देने के स्थान पर सरकार लगातार गलत फैसले ले रही है। बाड़मेर की जनता ने जिस प्रकार विश्वास जताते हुए यहां लगातार दूसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया है, उस विश्वास को बनाए रखने में नया बोर्ड कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नवनिर्वाचित सभापति लूणकरण बोथरा ने विशेषकर कच्ची बस्तियों को विकसित कर शहर की मुख्य धारा में जोडऩे की बात करते हुए कहा कि वार्ड संख्या ४० के साथ ही वार्ड ३८ के मतदाताओं ने भी कांग्रेस बोर्ड बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, वार्ड ४० पार्षद मनोहर कंवर और वार्ड ३८ की पार्षद रेणु दर्जी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को तनसिंह महाबार, युसूफ खान सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। रिड़मलसिंह दांता ने आभार ज्ञापित और रघुवीरसिंह तामलोर ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर रामसिंह माडपुरा, देवीसिंह माडपुरा, जिला परिषद सदस्य गणपतसिंह ताणू, जगदीश जांगिड़, राकेश खत्री, कबूल खान, राजेंद्रसिंह भिंयाड़, उम्मेदा बानो सहित हजारों की संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।




रिड़मलसिंह दांता

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top