कांग्रेस के राज में लोकतंत्र का बेडागर्ग हुआ है: गुलाबचंद कटारिया 
बाड़मेर 
लोकतंत्रमें वोट की ताकत से तकदीर बदलती है और वोट की चोट नेताओं को धूल चटा देती है। राजनीतिक व्यवस्था सुधारने का माध्यम ही लोकतंत्र है। इसलिए पहले परखिएगा फिर वोट का फैसला कीजिए। वोटर अपनी समझ को विकसित करें ताकि ईमानदार नेताओं को अवसर मिलेंगे। कांग्रेस शासन में देश भ्रष्टाचार की भट्टी में जलकर खाक हो गया है। जिस पार्टी को पैंसठ साल से वोट देते हुए जनता की अंगुलियां घिस चुकी है। दिल्ली में 55 राजस्थान में 51 साल कांग्रेस का राज रहा। उस वक्त यह स्थिति थी के पूरे देश में ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस का सूर्य कभी अस्त नहीं होगा। आज हालात बदले तो लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता के काबिल नहीं रहे। 
कटारिया ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा में विश्वास जताते हुए भाजपा को बहुमत दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अल्प समय में अच्छे दिनों का अहसास करवा दिया है। पेट्रोल 6 रुपए डीजल के 11 रुपए दाम पहली बार कम हुए। कांग्रेस के शासन में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ। आम आदमी को बेटी के हाथ पीळे करने के लिए सोना, चांदी खरीदनी होती है। सोना 40 हजार से 26 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 35 हजार रुपए प्रति किलो हो गए है। यह अच्छे दिनों के संकेत है। इस मौके पर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं ताकि शहर को चमन बना सके। 
प्रभारी पूर्व सांसद जोधपुर जसवंत सिंह विश्नोई ने कहा कि राजस्थान की जनता ने लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत का तोहफा दिया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि शहर की सरकार चुनने का वक्त गया है, कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर सुशासन स्थापित करना है। बायतु विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पड़ोसी मुल्कों की अवांछित गतिविधियों का करारा जवाब देते हुए अहसास करवा दिया है कि भारत शक्तिशाली देश है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालम सिंह रावलोत ने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनने से ही शहर का चहुंमुखी विकास होगा। 

म तो जनता के मुनीम है। विकास का हिसाब किताब बताना होगा। मूल्यांकन के आधार पर फैसला किया जाता है। जनता ने हमें बड़ी उम्मीदों के साथ प्रचंड बहुमत दिया है, अगर खरे नहीं उतरें तो फिर चार साल बाद उखाड़ फैंक देना। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए चहुंमुखी विकास करवाना चाहिए। 
कांग्रेस का देश में एकछत्र राज रहा। लेकिन भाजपा की केंद्र राज्य में एक साथ सरकार बनाने का पहली बार अवसर मिला है। आमतौर पर केन्द्र राज्य में अलग अलग दलों की सरकारें रही। लंबा इंतजार खत्म हो गया है, अच्छे दिनों की शुरूआत हो चुकी है।
कटारिया ने अतीत की यादें ताजा करते हुए कहा कि जनसंघ को स्थापित करने में वरिष्ठ नेताओं का योगदान रहा। गांवों में जब हम हाथ में दीपक लेकर जाते थे तो लोग कहते थे कि इस दीएं में तेल नहीं, सरकार बनाना खेल नहीं। वे हमें बच्चा पा्टी के नाम से पुकारते थे।
येथे मौजूद : चौहटनविधायक तरूणराय कागा, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल,पूर्व जिलाध्यक्ष मेजर पर्वतसिंह, आदूराम मेघवाल, दिलीप पालीवाल, तनसिंह चौहान, रतनलाल बोहरा, प्रकाश सर्राफ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालाराम मूढ़, गंगाविशन अग्रवाल, कैप्टन हीरसिंह भाटी, कैलाश कोटडिय़ा, अमृत जैन, देवेन्द्र लेघा, मीडिया प्रवक्ता प्रदीप शर्मा, धनराज सोनी, मांगीलाल महाजन समेत कई नेता मौजूद थे। 
इन्होंनेभाजपा ज्वाइन की : सभामें विभिन्न संगठनों से जुड़े पांच नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। एडवोकेट भाखराराम विश्नोई, खेतमल तांतेड़, चिरंजीव सोनी, पपू महाराज, गौतम बोथरा का कटारिया ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top