रिफायनरी के नाम पर गुमराह कर रही है भाजपा : सचिन पायलट 
बाड़मेर 
जनतासे झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के शासन से आमजनता दुखी है। 15 लाख नौकरी के वादे किए, लेकिन पांच जनों को भी नौकरी नहीं दी। सत्ता में आने के लिए भाजपा चांद पर खेती करने के लिए भी वादा कर सकती है। ऐसी सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और लोग वोट की कीमत को समझ रहे है।नगर निकाय चुनावों में लोगों को रूख कांग्रेस की तरफ है। 11 माह के भाजपा शासन में मर्डर, दुष्कर्म, चोरी, लूट सहित अपराध के मामले बढ़े है, सरकार प्रदेश को सुरक्षा दिलाने में नाकाम रही। ये विचार मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाड़मेर को रिफाइनरी की सौगात दी थी, लेकिन भाजपा की मंशा रिफाइनरी लगाने की नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है। जनता ने भाजपा को 162 सीटें दी, लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी वादे भूल गई। पायलट ने जनता को भरोसा दिलाया कि चार साल बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सिद्धांतों की पार्टी है, कांग्रेस का बोर्ड बनाओ पांच साल में शहर का विकास होगा। अकालग्रस्त बाड़मेर में हालात बिगड़े हुए है, लेकिन पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था तक नहीं कर पाई। जाति-धर्म से ऊपर उठकर कांग्रेस का साथ दें। पूर्व मंत्री अमीन खां ने कहा कि आजादी के बाद देश में कितना परिवर्तन आया है। 
विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल रही है। कांग्रेस शासन में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
निर्वाचितपार्षद का स्वागत : 
वार्डसंख्या 18 से निर्विरोध निर्वाचित पार्षद दिलीपसिंह गोगादे का प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक जैन ने कहा कि कांग्रेस के बोर्ड के लिए खाता खुल चुका है, जो शुभ संकेत है। 
पायलटका जबरदस्त स्वागत: 
कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बाड़मेर पधारे सचिन पायलट का कांग्रेस कमेटी की ओर से जबरदस्त स्वागत किया गया। इस दौरान सभा में जिला प्रमुख मदन कौर, गोपाराम मेघवाल, पूर्व श्रम बोर्ड अध्यक्ष गफूर अहमद, चौहटन प्रधान शम्मा बानो, मूलाराम मेघवाल, सिणधरी प्रधान सोहनलाल भांभू, डाॅ. गणपतसिंह, गोरधन सिंह, भोमाराम नेहरा, गोविंद थोरी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top