Asiad Live: Indian bags two gold medal in Kabaddiएशियन गेम्स: कबड्डी में डबल गोल्डन के साथ भारत पंहुचा छठे नंबर
इंचियोन।
इंचियोन एशियाई खेलो में शनिवार को दो गोल्ड मेडल भारत की झोली में आए। महिला और पुरूष टीम ने फाइनल में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पुरूषों ने लगातार सातवीं बार जबकि महिलाओं ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या 57 हो गई है। इसमें 11 स्वर्ण, नौ रजत और 37 कांस्य हैं।

महिला टीम की आसान जीत
भारत की महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने कबडडी के फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया। भारतीय टीम ने ईरान को 31-21 के अंतर से हराया। महिला टीम ने ग्वांगझू एशियाड में भी कबड्डी का गोल्ड जीता था। 

पुरूष वर्ग में छूटे पसीने
वहीं पुरूषों फाइनल में छह बार के एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट भारत को पसीना बहाना पड़ा। हाफ टाइम तक ईरान की टीम 21-13 से आगे थी और लग रहा था कि इस बार गोल्ड हाथ से निकल गया। लेकिन हाफ टाइम के बाद भारतीय टीम अलग रणनीति के साथ उतरी और ईरान की चुनौती पर काबू पाया। इसी के साथ भारत लगातार सातवीं बार कबड्डी का बादशाह बन गया। 1990 में एशियाड में कबड्डी को शामिल करने के बाद से भारत इसमें स्वर्ण पदक जीतता रहा है। 

छठे नंबर पर आया भारत
कबड्डी में दो स्वर्ण पदकों के बूते पदक तालिका में भारत छठे पायदान पर आ गया है। भारत के 11 स्वर्ण समेत 57 पदक हैं। चीन सबसे ज्यादा 142 स्वर्ण समेत 324 पदकों के साथ टॉप पर है। उसके बाद दक्षिण कोरिया, जापान, कजाखस्तान और ईरान का नंबर है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top